Headlines

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान


भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में है, जहां 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को अपने पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे को 1 लाख 64 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना पड़ा है. ये सेटलमेंट भुगतान है, जिसके साथ कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने को लेकर चल रहा लंबा कानूनी विवाद भी खत्म हो गया है.

‘संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने अपने पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे को 1,64,000 अमेरिकी डॉलर का सेटलमेंट भुगतान किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि सेटलमेंट के बाद हथुरुसिंघे स्विट्जरलैंड में ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट’ में चल रही कानूनी कार्यवाही को वापस लेने पर सहमत हो गए हैं.

श्रीलंका क्रिकेट के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद चंडिका हथुरुसिंघे ने शुरू में लगभग 50 लाख अमेरिकी डॉलर के हर्जाने की मांग की थी. CAS की कार्यवाही योजना के अनुसार आगे नहीं बढ़ी, इसके बाद उन्होंने करीब 4,50,000 अमेरिकी डॉलर की मांग करते हुए नई कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें- जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

भारतीय मुद्रा में देखें तो ये श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सेटलमेंट के रूप में 1 करोड़ 56 लाख रुपये चुकाए हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल की शुरुआत में हुए सेटलमेंट समझौते के तहत हथुरुसिंघे 2,00,000 अमेरिकी डॉलर लेने पर सहमत हुए थे. मामले को खत्म करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें 1,64,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया.

चंडिका हथुरुसिंघे 8 दिसंबर, 2017 को श्रीलंका की नेशनल टीम के हेड कोच नियुक्त हुए थे. उनके नेतृत्व में श्रीलंका ने 67 इंटरनॅशनल मैचों में से 24 जीते और 38 हारे. उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा. रिपोर्ट के अनुसार एक जांच में उन्हें 6 आरोपों में दोषी पाया गया था. उनपर खिलाड़ियों को ठीक से तैयार नहीं कर पाना, टीम में मतभेद पैदा करने के आरोप लगे.

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6… लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *