Headlines

‘कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे…’, AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता


दिल्ली की राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा और महिला नेताओं की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है. दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर चर्चा के दौरान सदन में रेखा गुप्ता ने स्वाति मालीवाल और आतिशी का जिक्र करते हुए विपक्ष पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां महिलाओं के साथ अन्याय होता है, वहां विपक्ष चुप रहता है.

इसी दौरान उन्होंने सदन में विपक्ष के नेताओं खासतौर पर आप विधायक अनिल झा के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “ये लोग कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे करते रहते हैं. अध्यक्ष जी कैमरे की रिकोर्डिंग देखिए.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जो सामने वाली कुर्सी पर बैठकर दिल्ली की बहनों के हितेषी बन रहे थे लेकिन जब इस पर चर्चा हो रही है तो उनमें हिम्मत नहीं है मेरे जवाब सुनने की, इसलिए सदन छोड़कर चले गए.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली की अभी तक की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है. उनके मुताबिक, अभी तक दिल्ली में 15 साल या 11 साल तक रही किसी भी सरकार ने घर में 24 घंटे काम करने वाली महिलाओं की मेहनत की कोई इकोनोमिक वेल्यू नहीं की.

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ

महिलाओं के लिए 5100 करोड़ का बजट

सीएम ने कहा कि महिलाएं मुसीबत के वक्त अपनी जमा पूंजी परिवार को देती हैं, लेकिन किसी सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि वायदे तो बहुत किए गए कि एक मौका दे दीजिए, चुनाव जीतने पर 1000 या 1500 रुपये देंगे.

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बजट में इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये रखे हैं. पहले चरण में 3 साल के लिए 17 लाख महिलाओं को रखा गया है और जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी.

योजना में तीन बच्चों की शर्त को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा, “महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं है. मेडिकल भी मानता है कि इससे महिलाओं के शरीर का नुकसान होता है. हमारे लिए वो बहनें महत्वपूर्ण है. इसलिए ये 3 बच्चों की कंडिशन लगाई है.”

उन्होंने मोहन भागवत का नाम लिए जाने पर कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार का नियोजन मोहन भागवत जी या रेखा गुप्ता के कहने से नहीं करता.

डिजिटल वॉलेट में मिलेंगे 1000 रुपये

रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की तरफ से कहा गया कि महिलाओं के खाते में FD में पैसा डालेंगे. उन्होंने कहा, “लेकिन वो पैसा जब तीन साल बाद उनको मिलेंगे तो उनके काम आएंगे. 1000 रूपए डिजिटल वॉलेट में मिलेंगे. दिल्ली की बहनें डिजिटल खर्च करना जानी हैं. UPI से पेमेंट करेंगी.”

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस फैसले के लिए एक नेगेटिव लिस्ट भी बनाई है. इसके तहत शराब और नशे पर पैसा खर्च नहीं किया जा सकेगा.

‘दिल्ली का पैसा बाहर नहीं लुटाएंगे’

सीएम ने कहा कि विपक्ष पूछ रहा है कि सभी महिलाओं को पैसा क्यों नहीं दिया जा रहा. उन्होंने कहा, “हमने 5100 करोड़ रुपए रखे.” रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि 19 कैग रिपोर्ट अब पेश हो रही हैं और हर रिपोर्ट में हजारों करोड़ों का घोटाला है.

उन्होंने कहा, “इन्होंने 30 हज़ार करोड़ का घोटाला किया. 38000 करोड़ बिजली कंपनियों का बाकी है. उन्होंने शीश महल, शराब कितने घोटाले किए.”

उन्होंने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोगों को योजना का लाभ नहीं देने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. सीएम ने कहा, “ये दिल्ली का पैसा बाहर लुटाते थे. हम दिल्ली के टैक्स पेयर्स का पैसा दिल्ली पर ही खर्च करेंगे.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने तय किया है कि 17 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देंगे.” उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी हमला बोला. रेखा गुप्ता ने कहा, “अभी तो महिलाओं ने सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया है. आपका घर से निकलना बंद करवा देंगी.”

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर महिलाओं के फार्म पर साइन करने को लेकर भी सवाल उठाए और कहा, “कैसे कैसे कपड़े में बैठकर महिलाओं के फार्म पर साइन करते हैं. कहो तो आपको साइन बंद करवा दें. हजारों करोड़ों खा गए. ये लोग कैमरे पर गंदे गंदे इशारे करते रहते हैं। अध्यक्ष जी कैमरे की रिकोर्डिंग देखिए।”

पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार को लेकर कहा कि पंजाब में साढ़े 4 साल तक महिलाओं को पैसा नहीं दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से कुछ महिलाओं को पैसा दिया भी तो कंस्ट्रक्शन वेलफेयर फंड का और उसपर भी कोर्ट ने रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि पंजाब को कर्ज में डूबा दिया गया और पंजाब पर साढ़े 4 लाख करोड़ का कर्जा हो गया.

15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा और विपक्षी दलों में महिला नेताओं की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “आपके यहां कोई महिला सुरक्षित नहीं है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल भी पार्टी छोडकर चली गई. एक इकलौती महिला विधायक आतिशी जीती लेकिन उनको भी सदन में नहीं आने दिया. LOP होते हुए बोलने नहीं दिया जाता.”

उन्होंने कहा, “जब इनके पूर्व मुख्यमंत्री महिलाओं के साथ अन्याय करते हैं तो इनके मूंह पर फेविकोल चिपक जाता है.” रेखा गुप्ता ने कहा, “चाहो तो फार्म पर साइन मत करना. लेकिन दिल्ली की महिलाओं को केंद्र और दिल्ली सरकार की एक एक योजना मिलेगी.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *