Headlines

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- ‘विपक्ष का…’


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बयान पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. किरेन रिजिजू ने सदन में यह कहा कि ‘सरकार छात्रों के मामले को लेकर चर्चा को तैयार है. पूरा जवाब देने को तैयार है. गृह मंत्री विस्तार से जवाब देने को तैयार हैं. इनको (विपक्ष) गृह मंत्री के जवाब के समय डरना नहीं है. भागना नहीं है. पूरा सुनना पड़ेगा. उनके इस बयान पर अब अलग-अलग दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

जेडीयू सांसद संजय झा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कहा, “विपक्ष तैयार तो हो और सकारात्मक चर्चा तो होने दें फिर सारी बात सामने आ जाएगी. इसमें कहां दिक्कत है… लेकिन विपक्ष का जो रवैया है वो संसद को किसी भा हाल में न चलने देने का है उनको जवाब से मतलब नहीं है उनको सिर्फ सदन को रोकना है ये रवैया है.”

पप्पू यादव बोले- बच्चों की बात कर रहा विपक्ष

किरेन रिजिजू के बयान पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, “किरेन रिजिजू जी अपने हिसाब से तैयार हैं. वह देश की जनता के हिसाब से तैयार नहीं हैं. विपक्ष तो देश के बच्चों की बात कर रहा है. विपक्ष देश की आस्था की बात कर रहा है.” 

यह भी पढ़ें- बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

संजय यादव ने भी दिया किरेन रिजिजू को जवाब

दूसरी ओर आरजेडी सांसद संजय यादव ने भी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “विपक्ष जमीनी जनभावना को सदन में रख रहा है. 20 जुलाई को लाठीचार्ज हुआ था और 21 दिन बाद उनकी आंख खुली है… 21 दिन बाद विपक्ष के दबाव के बाद ये लोग राजी हुए हैं. शुरू से ही हम लोग चंदा चोरी के विषय को लेकर भी मांग कर रहे थे… आप अपनी सहूलियत से सारी चीजें करें, लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता है. हम भी सरकार का एक अभिन्न अंग हैं. यदि आप हमारी बात न हीं सुनेंगे और सारी चीजों के निर्णय अपने आप लेंगे तो एकपक्ष अलाप हमें नहीं चाहिए…” 

आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, “बैठक में तय हुआ कि केंद्रीय गृह मंत्री आएंगे तो सदन में जवाब देंगे लेकिन वे रोज आते हैं, जैसा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री की ओर से रोज कहा भी जाता है कि गृह मंत्री रोज आते हैं, देर शाम तक यहां रहते हैं लेकिन भवन में नहीं आते हैं. ये सत्र जब से शुरू हुआ है, तब से ये विषय उठ रहे हैं… विपक्ष यही चाहता था कि छात्रों पर हुई कार्रवाई और राम मंदिर चंदे के विषय पर सदन में जवाब दिया जाए…” 

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- ‘कोई भी…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *