Headlines

रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना


रेवाड़ी में एक बार फिर बेसहारा गोवंश मौत का कारण बनते हुए नजर आए. रेवाड़ी के सेक्टर-4 में बेसहारा गोवंश  की चपेट में आने से रिटायर कैप्टन जगराम यादव की मौत हो गई. कैप्टन सब्जी लेने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में गाय ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिरने से घायल हो गए. 

घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना का एक CCTV भी सामने आया है. यह घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती हुई नजर आती है. कैप्टन इसी साल 288वां रैंक लेकर यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई करने वाली प्रीति के नाना थे.

पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- ‘जनता के साथ…’

सब्जी लेकर वापस आ रहे थे कैप्टन

बता दें की वह अपनी पत्नी और पौत्र के साथ सेक्टर-4 में रह रहे थे. रिटायर कैप्टन जगराम यादव (80) स्कूटी पर सब्जी लेने गए थे. सब्जी लेकर वापस आते समय रास्ते में एक गाय ने स्कूटी को टक्कर मार दी. आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

उनके एक बेटे की कई साल पहले मौत हो गई थी. जिनका बेटा अब उनके पास रह रहा है. दूसरा बेटा बाहर काम करता है और परिवार के साथ बाहर रहता है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बेसहारा पशुओं के कारण अब तक तीन मौतें

यह घटना कोई नई नहीं है शहर में इससे पहले भी बेसहारा पशुओं के कारण इसी साल तीन मौतें हो चुकी है. जिससे इस घटना से लोगों में एक बार फिर रोष प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन ने शहर में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की.

उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों तथा लोगों की जवाबदेही तय कर आपराधिक केस दर्ज करवाने की मांग की. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके.

गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा

Input By : देशराज चौहान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *