5 अगस्त को ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी रनर-अप बनीं. बता दें, शो खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब हाल ही में लॉक अप 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां कंटेस्टेंट्स और भी कई सितारों ने जमकर ग्लैमर बिखेरा. सोशल मीडिया पर पार्टी की कई फोटोज वायरल हो रही हैं.
श्रेया कालरा ने पार्टी में लगाए चार चांद
शो की विनर श्रेया कालरा पार्टी में लाइट ब्लू कलर का मरमेड गाउन पहने नजर आई. सटल मेकरअप और ओपन हेयर्स में वो काफी खूबसूरत लग रही थी. श्रेया ने पैप्स को खूब पोज भी दिए हैं. उनकी इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद
फरहाना भट्ट भी हुईं शामिल
वहीं ‘बिग बॉस 19’ फेम फरहाना भट्ट भी पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई दिखीं. इस दौरान वो बॉडीकॉन ड्रेस पहने स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं.

फरहाना भट्ट और श्रेया कालरा ने साथ में भी रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए. दोनों की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

पार्टी में पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ ‘लॉक अप 2’ सक्सेस पार्टी में नजर आए. ऑल ब्लै आउटफिट में जहां अर्जुन हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी नेहा ऑल व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत दिखीं. इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए.

‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ग्रीन कलर की मिनी ड्रेस वियर की थी. पामेला सेरेना ने पैपराजी को खूब पोज दिए हैं.

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे. वो ऑल ब्लैक टी शर्ट और डेनिम पहने नजर आए.

बता दें, इससे पहले ‘लॉक अप 2’ की होस्ट और फिल्ममेकर फराह खान ने अपने घर पर शो की ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी थी, जहां शो के सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे. पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थे.
ये भी पढ़ेंः कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
