रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है. इसी बीच शो से एक चौंकाने वाले एविक्शन की खबर सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओलंपिक में मेडल जीत चुकीं बॉक्सर मैरी कॉम ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट हो गई हैं. बताया जा रहा है कि कम वोट मिलने के चलते उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है. इसके साथ ही शो में उनका सफर खत्म हो गया है.
कम वोट मिलने से मैरी कॉम का सफर होगा खत्म?
‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का शो में सफर खत्म हो गया है. बताया जा रहा है कि वो इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घर से बेघर हो जाएंगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक मैरी कॉम के घर से बाहर होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.
🚨 Breaking! Mary Kom has been Evicted from the Bigg Boss 20 house due to fewer votes. Happy or unhappy?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 23, 2026
इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करेंगे रोहित शेट्टी
बता दें कि इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं. पिछले हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने बताया था कि कुछ कमिटमेंट्स के चलते वो इस हफ्ते शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.
मैरी कॉम के गेम को पसंद कर रहे थे दर्शक
मैरी कॉम पिछले कुछ समय से शो में अच्छा खेलती नजर आ रही थीं. घर के बाकी सदस्यों के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग बनने लगी थी. ऐसे में उनके एविक्शन की खबर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है. अब दर्शकों को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का इंतजार है, जिसमें मैरी कॉम के एविक्शन को लेकर सच्चाई सामने आ सकती है.
