Headlines

Video: शेर ने पहली बार खाया वेज, रिएक्शन देख लोटपोट हो जाएंगे आप


शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. वो राजा इसलिए है क्योंकि जंगल का कितना ही ताकवर जानवर हो, शेर के सामने हमेशा झुक कर ही चलता है. शेर खूंखार होता है और मांस खाता है. लेकिन कैसा हो कि कोई शेर पहली बार वेज खाए और खाते ही उसका रिएक्शन ऐसा हो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाए. इंटरनेट पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर पहली बार पत्तेदार खाना खाता दिखाई दे रहा है जिसके बाद शेर ने जो रिएक्शन दिया वो ऐसा था कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है.

शेर ने पहली बार खाया वेज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर दिखाया गया है. शेर दिखने में काफी खूंखार लग रहा है और पहली बार देखने में लगता है कि अभी किसी शिकार को दबोचेगा और खा जाएगा. लेकिन जैसे ही कैमरा उसके पैरों पर जाता है तो दिखता है कि उसने पंजों में एक पत्तेदार सब्जी दबाई हुई है जिसे वो खाने की फिराक में है. शायद शेर को पता नहीं है कि वो खाना उसके लिए नहीं बना है और उसे खाते ही वक्त जज्बात और हालात सब बदल जाएंगे. अब हुआ भी कुछ ऐसा ही, जैसे ही शेर ने पत्तेदार सब्जी खाई वैसे ही उसका जो रिएक्शन निकलकर आया उसने सभी को हंसा दिया.

रिएक्शन ने सभी को कर दिया लोटपोट

जैसे ही शेर ने पत्तेदार सब्जी खाई उसने उसे ऐसे थूक दिया मानों जहर खा लिया हो. इतना ही नहीं, उसने थूककर ऐसा मुंह बनाया जैसे एक छोटे बच्चे को नींबू चटा दिया जाता है और वो रिएक्शन देता है. शेर की ये प्यारी सी हरकत किसी ने कैमरे में कैद कर ली. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स बोले, अब पता लगा ये घांस फूस क्यों नहीं खाते

वीडियो को nvu_india नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेरे राजा को सब्जी किसने दी भाई. एक और यूजर ने लिखा…शेर कभी घांस फूस क्यों नहीं खाता ये आज समझ आया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा शेर, प्रैंक हो गया राजा जी के साथ तो.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *