Headlines

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (Junior Electrical Engineer) नियुक्ति परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से कई घंटे पहले WhatsApp पर वायरल किए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है. झारखंड पुलिस ने आरोपी रंजीत मंडल को मुंबई से हिरासत में लिया. पुलिस ने 7 अगस्त को मुंबई के अंबोली इलाके से रंजीत मंडल को हिरासत में लिया था. आरोपी के खिलाफ जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई. इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले गई.

2022 में रांची के नामकुम थाने में मामला हुआ था दर्ज

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में रांची के नामकुम थाने में मामला दर्ज किया गया था. FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता मिथलेश कुमार महतो की लिखित शिकायत के आधार पर नामकुम स्टेशन में 14 जुलाई 2022 को मामला दर्ज किया गया था.

कई धाराओं के तहत केस दर्ज

मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 420 और 120बी, आईटी एक्ट की धारा 66 और बिहार कंडक्ट ऑफ एग्जामिनेशन एक्ट-1981 की धारा 10 के तहत FIR दर्ज की गई थी.

WhatsApp के जरिए क्वेश्चन-आंसर वायरल करने का आरोप

शिकायत में रंजीत मंडल पर WhatsApp के जरिए परीक्षा के प्रश्न और उत्तर वायरल करने का आरोप लगाया गया था. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 06/2021 और 02/2022 के तहत कनीय विद्युत अभियंता नियुक्ति परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी.

परीक्षा शुरू होने से कई घंटे पहले क्वेश्चन-आंसर वायरल

FIR में कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने से कई घंटे पहले ही प्रश्न और उत्तर WhatsApp पर वायरल होने के ठोस साक्ष्य मिले थे. जिस मोबाइल नंबर 7488121791 से WhatsApp पर यह कंटेंट प्रसारित होने की बात सामने आई, उससे रंजीत मंडल के नाम पर Paytm Payment Bank अकाउंट सक्रिय होने की जानकारी भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है.

मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार को दी गई थी. अब करीब चार साल पुराने इस मामले में झारखंड पुलिस ने वारंट के आधार पर मुंबई में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले गई.

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *