Headlines

सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा


भारतीय क्रिकेट टीम कोलोंबो से गॉल पहुंच गई है, जहां 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाएगा. गॉल पहुंचते ही बारिश ने टीम का स्वागत किया. मैच पर भी बारिश का सांया छाया हुआ है. वैसे तो गॉल में स्पिन को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाज भी अहम रोल निभा सकते हैं. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी को लीड करेंगे. कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का रोल महत्वपूर्ण होगा, हालांकि श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ का मानना है कि पहले टेस्ट में गुरनूर बराड़ ‘एक्स-फैक्टर’ साबित होंगे.

फरवीज महरूफ का मानना है कि गुरनूर बराड़ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह टीम इंडिया के थिंक-टैंक का हिस्सा होते तो गुरनूर को डेब्यू कराने से पहले बिल्कुल नहीं सोचते. बता दें कि भारत के लंबे कद के इस गेंदबाज ने इसी साल जून में वनडे में डेब्यू किया था, जो उनका पहला इंटरनेशनल मैच था.

बुमराह की गैरमौजूदगी में बराड़ होंगे खास

महरूफ का मानना है कि बुमराह के पास पुरानी गेंद से स्विंग कराने का हुनर है, जिसकी कमी भारत को खलेगी लेकिन बराड़ के पास अलग खूबियां हैं. कोलंबो में हुए वार्म-अप मैच में गुरनूर बराड़ ने बाउंस और रफ्तार से परेशान किया था, उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी में 2 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

महरूफ का कहना है कि गुरनूर के पास गति के साथ अतिरिक्त बाउंस है. वह अपनी स्पेल में सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं. श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर मानते हैं कि गॉल की पिच पर भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ खेल सकती है. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव के साथ सारांश जैन या मानव सुथार में से किसी एक को खिलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *