Headlines

कृष्ण दास के मुंबई कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर गाए भजन


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए. इस दौरान दोनों भक्ति संगीत में डूबे नजर आए. 

कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं.

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का भक्ति भरा अंदाज
वहां से दोनों की कई वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें अनुष्का और विराट एक-दूसरे के पास बैठे नजर आ रहे हैं. अनुष्का का रेड सूट ट्रैडिशनल लुक देखने को मिला. वहीं विराट
टी-शर्ट और पैंट में नजर आए.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बड़े ध्यान से कृष्णा दास का कीर्तन सुन रहे हैं. इतना ही नहीं, अनुष्का शर्मा ने ताली बजाकर भजन भी गाए. वहीं, विराट कोहली कुछ देर कैमरे की तरफ देखते हैं और फिर कीर्तन में ध्यान लगाकर भजन गाने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में विराट और अनुष्का कीर्तन में शामिल होने से पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचते हुए भी नजर आए.

पहले भी हो चुके शामिल
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल नहीं हुए हैं. जुलाई 2026 में दोनों लंदन के यूनियन चैपल में भी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इससे पहले भी कपल भारत और विदेश में कई आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो चुका है.

विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा में गहरी आस्था रखते हैं. दोनों वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने भी अक्सर जाते हैं.

कौन है कृष्णा दास?
कृष्णा दास अमेरिकी भक्ति गायक और संगीतकार हैं. वो साल 1970 में भारत आए थे. यहां आने के बाद वे नीम करोली बाबा के करीबी शिष्य और भक्त बन गए. उन्होंने भारत में कई साल बिताए और इस दौरान उत्तराखंड के पहाड़ों में स्थित कैंची धाम समेत नीम करोली बाबा के कई आश्रमों में रहे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *