Headlines

Video: शौक शौक में खा लिया जोलो चिप्स, पापा की परी की हालत हुई खराब


जोलो चिप्स, नाम तो आपने सुना ही होगा. लोग स्वाद के लिए नहीं बल्कि इस चिप्स को चैलेंज के लिए खाते हैं. मार्केट में मिलने वाले ये 5 ग्राम का चिप्स अगर कोई बिना तैयारी खाले तो उसकी हालत खराब होना तय है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मजे मजे में जोलो चिप्स का चैलेंज कर लेती है, लेकिन इसका जो परिणाम उसे भुगतना पड़ता है वो बड़ा खतरनाक और मजेदार होता है.

मजे मजे में खा लिए जोलो चिप्स, पापा की परी की हुई हालत खराब

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खूबसूरत सी लड़की घर में बैठी कैमरा ऑन करती है, जोलो चिप्स हाथ में लेती है और कहती है कि आज हम जोलो चिप्स का चैलेंज करने जा रहे हैं. लेकिन जैसे ही वो जोलो चिप्स खाती है वैसे ही उसकी हालत खराब हो जाती है जो वीडियो के अगले हिस्से में दिखाया गया है.

रोते हुए बोली, अब कभी नहीं खाऊंगी

वीडियो में दिखता है कि जोलो चिप्स खाने के बाद लड़की जोर जोर से रोने लगती है और जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाती है मानों उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा हो. रोते हुए वो बोलती है कि आज के बाद कभी जोलो चिप्स नहीं खाऊंगी. उसकी हालात देखकर साफ पता लग रहा है कि उसने शौक ही शौक में बहुत बड़ी गलती कर दी है.

क्यों इतना तीखा होता है जोलो चिप्स

जोलो चिप्स दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों के मिश्रण से तैयार किया जाता है. मुख्य रूप से इसमें कैरोलिना रीपर और भूत जोलोकिया मिर्च के अर्क का इस्तेमाल होता है. इसके अलावा, इसमें मक्का, कैनोला तेल, खाद्य नमक और Activated Charcoal होता है, जिससे चिप्स का रंग काला दिखता है. इसमें मौजूद कैप्साइसिन की अत्यधिक मात्रा के कारण इसे खाने पर शरीर में तीव्र जलन, पेट में गंभीर दर्द, मतली और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसके सेवन से होने वाले जोखिमों के प्रति चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब

यूजर्स बोले, अब दीदी कभी नहीं करेगी ऐसी हरकत

वीडियो को jasnoorr.__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रोते हुए भी दीदी खूबसूरत लग रही है. एक और यूजर ने लिखा…अब दीदी कभी इस तरह के चैलेंज नहीं करेगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपको लस्सी पी लेना चाहिए इससे तेजी से जलन कम होती है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *