Headlines

Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल


Kanwariya Lying on Iron Nails: सावन के महीने में देश भर में भोले बाबा के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, जिसकी वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. उन्हीं में से कुछ वीडियोज ऐसी हैं जिसमें भक्त की श्रद्धा और भोले बाबा के प्रति अत्यंत भक्ति को देख कर हैरान रह जा रहा है. ऐसा ही एक कांवड़िये का बेहद खतरनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो अलीगढ़ से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो X पर मनीष फाफामऊ नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिनका हैंडल @Yada2614Manish है. यूजर ने लिखा है कि अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत ही खतरनाक “दंडौती कांवड़” लेकर पहुंचा है. यूजर ने इसे “हठ-कांवड़” नाम दिया है और बताया है कि यह कांवड़ कई दिनों से महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रही है. वीडियो को अभी तक करीब हजारों लोग देख चुके हैं, जिसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखाया गया है

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म रखे गए हैं. एक प्लेटफॉर्म चार पहियों पर टिका है, जिस पर कांवड़ यानी पवित्र जल का कलश रखा हुआ है. इसके ठीक बगल में एक दूसरा प्लेटफॉर्म है, जिस पर ढेर सारी नुकीली लोहे की कीलें लगी हुई हैं. पीले रंग की टी-शर्ट पहने कांवड़िया इन्हीं कीलों वाले प्लेटफॉर्म पर पेट के बल लेटा हुआ है, ठीक वैसे ही जैसे पौराणिक कथाओं में पितामह भीष्म बाणों की शैया पर लेटे थे. वीडियो में एक और व्यक्ति साथ मौजूद है, जो कांवड़ को धक्का देकर आगे बढ़ाने में मदद करता है. जैसे-जैसे कांवड़ आगे बढ़ती है, कीलों वाला प्लेटफॉर्म भी उतना ही आगे खिसका दिया जाता है, और कांवड़िया इसी तरह कीलों पर लेटे-लेटे आगे की ओर बढ़ता रहता है. इस पूरी प्रक्रिया को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान

लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस तरह के खतरनाक तरीकों पर चिंता भी जता रहे हैं, क्योंकि नुकीली कीलों पर लेटकर यात्रा करना शरीर के लिए बेहद जोखिम भरा हो सकता है. सावन के महीने में हर साल देशभर से कांवड़िए इसी तरह अलग-अलग और अनोखे तरीकों से अपनी आस्था दिखाते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो हर साल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. वे वीडियो ऐसा ही कुछ साबित हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *