Headlines

 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा


 Independence Day15 August:15 अगस्त सिर्फ एक छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि देश की आजा को याद करने और उसका जश्न मनाने का मौका है. लेकिन ज्यादतर घरों में यह दिन झंडा फहराने और टीवी पर परेड देखने तक ही सिमट कर रह जाता है. अगर आप चाहें तो इस बार कुछ आसान तरीकों से घर के अंदर ही देशभक्ति से भरा माहौल बना सकते हैं, जिसमें पूरा परिवार शामिल हो सके. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आइडियाज, जो इस Independence Day को बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए यादगार बना देंगे.

पूरे परिवार के साथ मनाने के तरीके

15 अगस्त की सुबह पूरे परिवार को साथ बिठाकर झंडा फहराने की छोटी सी रस्म से शुरुआत करें. इसके बाद सब मिलकर तिरंगे के रंग वाला नाश्ता बनाएं, जैसे केसरी हलवा, सफेद इडली और हरी चटनी. शाम को घर के सभी लोग मिलकर देश से जुड़ी पुरानी कहानियां और परिवार के बुज़ुर्गों के आजादी से जुड़े किस्से सुनें और सुनाएं. इससे बच्चों को इतिहास भी पता चलेगा और परिवार का वक्त भी क्वालिटी टाइम में बदल जाएगा.

यह भी पढें: Madras Checks Fashion Trend: फैशन की दुनिया में फिर लौटे मद्रास चेक्स, जानें क्या है नया?

बच्चों के लिए एक्टिविटीज 

बच्चों को सिर्फ छुट्टी का मजा नहीं, बल्कि सीखने का मौका भी दें. उनसे तिरंगे की पेंटिंग बनवाएं, कागज के झंडे बनवाएं या फ्रीडम फाइटर्स के बारे में एक छोटा क्विज खेलें. चाहें तो घर में ही छोटा सा फैंसी ड्रेस सेशन रखें, जिसमें बच्चे किसी स्वतंत्रता सेनानी की तरह तैयार हों. इससे बच्चों में देश के इतिहास को लेकर दिलचस्पी बढ़ती है और सीखना भी मजेदार बन जाता है.

देशभक्ति प्लेलिस्ट

घर के माहौल को खास बनाने के लिए एक अच्छी देशभक्ति प्लेलिस्ट जरूर तैयार करें. ऐ मेरे वतन के लोगों, मां तुझे सलाम, जय हो और ये देश है वीर जवानों का जैसे गाने माहौल में जोश भर देते हैं. सुबह नाश्ते के वक्त या शाम की चाय के दौरान ये प्लेलिस्ट बैकग्राउंड में चलाएं, इससे पूरे दिन घर में देशभक्ति का माहौल बना रहेगा.

घर की सजावट

 सजावट में तिरंगे के रंगों का खुलकर इस्तेमाल करें. दरवाजे पर तिरंगा तोरण लगाएं, बालकनी में केसरी सफेद हरे गुब्बारे सजाएं और घर के अंदर छोटी छोटी लाइटिंग से माहौल को खास बनाएं. अगर बच्चे हैं तो उनसे बनाए गए हाथ के बने डेकोरेशन पीस भी दीवारों पर लगाएं, इससे घर की सजावट में उनकी मेहनत और जुड़ाव दोनों झलकेंगे.

 स्क्रीन फ्री फैमिली टाइम

इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ घंटे मोबाइल और टीवी से दूर रहने की कोशिश करें. इसकी जगह पूरा परिवार मिलकर बोर्ड गेम्स खेलें, देश से जुड़ी क्विज करें या साथ बैठकर पुरानी फैमिली फोटोज देखें. स्क्रीन फ्री टाइम न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि त्योहार को असली मायने में यादगार भी बना देता है.

यह भी पढें: Grooming Tips : बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे दिखें एकदम क्लासी और अट्रैक्टिव? ग्रूमिंग के 5 अचूक टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *