उत्तर प्रदेश के नोएडा में हड़तालों का दौर जारी है. पहले श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़की और अब सेक्टर-121 की मेड्स ने हल्ला बोल दिया है. इन हाउस हेल्प का कहना है कि वह भी कम सैलरी पर लंबे समय से काम कर रही हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो काम पर नहीं आएंगी. इतना ही नहीं, अगर कोई मेड काम करने पहुंच जाती है तो उसे पीटेंगी भी.
दरअसल, एबीपी न्यूज से बात करते हुए हड़ताल पर बैठी एक हाउस हेल्प ने बताया, “जब तक हमारी सैलरी नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक हम अंदर नहीं जाएंगे. छुट्टियों की डिमांड यह है कि महीने की 4 छुट्टियां होनी ही चाहिए. ये मांगे पूरी होने के बाद ही कोई मेड सोसाइटी में एंट्री करेगी. अगर कोई मेड अंदर चली जाती है तो उसको मार कर पीटेंगे.”
यह पूछे जाने पर कि अगर वह लोग अंदर नहीं जाएंगे तो काम कैसे करेंगे और कमाएंगे कैसे? जवाब में एक मेड ने कहा कि जब तक सैलरी नहीं बढ़ेगी, वो लोग अंदर जाने के लिए राजी नहीं हैं.
मजदूरों के बाद हड़ताल पर नोएडा की Maids, बोलीं- ‘कोई भी Maid काम करेगी तो उसको पीट देंगे’@sushilemedia #NoidaProtest #Salary #NoidaPolice #breakingNews #Maids #ABPNews pic.twitter.com/rlXc79zSTs
— ABP News (@ABPNews) April 14, 2026
फ्लैट ओनर्स बोले- मेड्स को नहीं आना है तो न आएं
वहीं, क्लियो काउंटी के एक फ्लैट ओनर से जब सवाल किया गया कि मे्स के न आने पर नुकसान होगा तो उन्होंने कहा कि कोई नुकसान नहीं है. उन्होंने मेड्स से कहा कि जिसको नहीं आना है मत आओ. जिसको काम कराना होगा वो सैलरी बढ़ाकर काम करा लेगा. बाकी लोग अपना काम खुद कर लेंगे. ऐसा थोड़े ही है कि इनके बगैर दुनिया का काम नहीं चलेगा.
श्रमिकों की भीड़ में शामिल नकाबपोश लोगों ने भड़का थी हिंसा
जानकारी के लिए बता दें, श्रमिकों की आड़ में नकाबपोश असामाजिक तत्वों पर नोएडा पुलिस की जांच तेज हो गई है. नोएडा पुलिस के हाथ कई वीडियो लगे हैं जिसमें कोई उपद्रवियों के चेहरे ढके हुए हैं. चेहरा ढककर हिंसा फैला रहे युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. ये नकाबपोश श्रमिकों की भीड़ में शामिल हुए थे.
