Headlines

Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार


Worker Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजदूर का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक मजदूर मकान की छत पर बैठकर काम करता नजर आता है, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि देखने वालों की नजरें उसी पर टिक जाती हैं. मजदूर जिस जगह बैठकर छत का हिस्सा खोद रहा होता है, अचानक वहीं दीवार भरभराकर नीचे गिर जाती है. इसके बाद मौके पर मलबा और धूल का गुबार नजर आता है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर

वायरल वीडियो में एक मजदूर मकान की छत पर काम करता दिखाई देता है. वह दीवार के किनारे बैठकर छत के एक हिस्से को खोद रहा होता है. मजदूर कुछ समय तक लगातार इसी तरह काम करता रहता है. तभी अचानक उसके सामने मौजूद कमजोर हिस्सा भरभराकर नीचे गिरने लगता है.

दीवार और छत का मलबा तेजी से नीचे की तरफ गिरता है और देखते ही देखते वहां धूल का गुबार छा जाता है. इस दौरान मजदूर भी मलबे के साथ नीचे गिर जाता है. कुछ देर तक धूल की वजह से वह साफ दिखाई नहीं देता. वीडियो देखने पर पल भर के लिए ऐसा लगता है कि मजदूर बड़ी मुश्किल में फंस गया है.
 

मलबे के बीच से उठता दिखा मजदूर

वीडियो में आगे धूल कुछ कम होती है तो मजदूर मलबे के बीच से उठता हुआ नजर आता है. वह खुद को संभालते हुए खड़ा होता है और इसके बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है. वीडियो के आखिर तक मजदूर को अपने पैरों पर खड़ा देखा जा सकता है. पूरी वीडियो में जिस तरह अचानक दीवार और छत का हिस्सा गिरता है, उससे साफ दिखाई देता है कि मजदूर जिस हिस्से पर काम कर रहा था, वह कमजोर था और काम के दौरान अचानक ढांचा नीचे आ गया.

यह भी पढ़ें – पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
 
वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट किए. किसी ने मजदूर को इंडियन सुपरमैन बताया तो किसी ने उसकी तुलना देसी स्पाइडर-मैन से कर दी. एक यूजर ने मजाक में लिखा, 10 दिन का काम एक दिन में, जबकि दूसरे ने कहा, 5 दिन का काम एक दिन में. कुछ यूजर्स ने मजदूर के अचानक नीचे गिरने के अंदाज पर सुपरहीरो वाली लैंडिंग, मिस्त्री के साथ फास्ट एंड फ्यूरियस और 007 जेम्स बॉन्ड जैसे कमेंट किए. वहीं एक यूजर ने लिखा, देखा आपने लापरवाही का नतीजा. कुछ लोगों ने मजदूर के बच जाने पर राहत जताते हुए लिखा, चलो जान बच गई, अब संभलकर काम करना. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *