Bhootam Bhayyam Box Office Day 19: ‘राजा शिवाजी’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक मराठी फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसमें कुछ डे वन से ही अच्छी खासी कमाई कर रही हैं तो कुछ धीमी चाल से ही मगर अच्छा प्रॉफिट कमाकर जा रही हैं. ऐसे में अब मराठी की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और आठवीं हाईस्ट ग्रॉसर तो बनी साथ ही अब एक और रिकॉर्ड बनाने जा रही है.
दरअसल, मराठी की जिस हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, इसका टाइटल ‘भूतम भयम’ है. इस फिल्म का निर्देशन रामचंद्र गोयनकर ने किया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में ठीकठाक कमाई की. इसने 10 लाख का कलेक्शन तीसरे वीकेंड में किया. वहीं, इसने अपने रिलीज के 19वें दिन 3 लाख का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन’ के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
आपको बता दें कि मराठी की इस हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश मराठी की मूवी ‘मामाच्या गावाला जाऊया’ के साथ था. इसके बावजूद भी फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इसका बजट 4 करोड़ था.
8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर है ‘भूतम भयम’, बना सकती है ये रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, मराठी फिल्म ‘भूतम भयम’ की 2026 की 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है. ये 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. इसके साथ ही अब ये एक और रिकॉर्ड बनाने जा रही है. कोईमोई की मानें तो ये 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म ‘सुपर डुपर’ (3.44 करोड़) को पछाड़ सकती है, जिसे पीछे करने के लिए महज 20 करोड़ कमाने की और भी जरूरत है.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
2026 की मराठी की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में
1. राजा शिवाजी- 105.68 करोड़
2. देऊळ बंद 2- 74.16 करोड़
3. क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम- 28 करोड़
4. तंबाडची मंजुला- 16.39 करोड़
5. ‘अगं अगं सूनबाई! काय म्हणताय सासूबाई?’- 8.97 करोड़
6. घबाडकुंड- 7.38 करोड़
7. सुपर डुपर- 3.44 करोड़
8. भूतम भयम- 3.24 करोड़ (19 दिन)
9. मामाच्या गावाला जाऊया- 1.77 करोड़
10. टिघी- 1.64 करोड़
कितना बजट वसूल पाई ‘भूतम भयम’?
बहरहाल, अगर बात की जाए मराठी फिल्म ‘भूतम भयम’ की कि इसने बजट का कितने प्रतिशत वसूल पाई है तो कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 3.82 करोड़ हो चुका है. फिल्म का बजट 4 करोड़ रहा. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 3.24 करोड़ है. इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के लिहाज से फिल्म ने बजट 81% वसूल लिया है.
इसके साथ ही अगर मराठी फिल्म ‘भूतम भयम’ के बारे में बात की जाए तो ये एक हॉरर कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. निर्देशन रामचंद्र गांवकर ने किया है. इसमें छाया कदम, करण सोनावणे और नील सालेकर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. गौरतलब है कि ये मलयालम फिल्म ‘रोमांचम’ का रीमेक है.
