Independence Day 2026 Tiranga Makeup:
आपने सोशल मीडिया पर अपने आस-पास कई लोगों को तिरंगे मेकअप में देखा होगा, तिरंगा मेकअप आज के समय में देशभक्ति दिखाने का एक बहुत ही क्रिएटिव और ट्रेंडी तरीका है. इस दौरान लोग हरे, सफेद, केसरिया और नीले रंग से चेहरे पर मेकअप करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सिर्फ इन रंगों को चेहरे पर लगा लेना आपको सही लुक नहीं देता. तिरंगा मेकअप करते वक्त आपको ओवरडू से बचना चाहिए.इसके अलावा सही कलर बैलेंस, आई मेकअप, लिपस्टिक का सही कॉम्बिनेशन सेट करने के साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित मेकअप और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का चुनाव करना भी जरूरी है। चलिए जानते हैं परफेक्ट तिरंगा मेकअप कैसे होता है।
ओवरडू से बचें
तिरंगा मेकअप करने में हरे, सफेद, नीले और साथ ही नारंगी रंग का उपयोग किया जाता है, पर ये काफी गहरे रंग हैं। इनके साथ गहरी लिपस्टिक और भरा बेस चेहरे को अत्यधिक भारी व भड़कीला दिखाने लगता है.अब ऐसे में क्या करें, आपको अपने चेहरे का मेकअप बेस बहुत ही साधारण रखना चाहिए. तीनों रंगों को बहुत ज्यादा न लगाएं और बस चेहरे के एक ही हिस्से को हाइलाइट करें जिससे आपका तिरंगा मेकअप भी आपके चेहरे पर निखर कर आएगा, साथ ही चेहरे पर मेकअप को केकी लुक आने से भी बचाता है।
सही कलर बैलेंस चुनें
किसी भी मेकअप को अच्छा दिखाने में कलर बैलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.तीनों रंगों को सही मात्रा में चेहरे पर बैलेंस बना कर लगाएं, जिससे सिर्फ किसी एक रंग पर ध्यान न जाए और वह अजीब न लगे। तीनों रंगों को आपस में अच्छे से ब्लेंड करें, जिससे वे अलग न दिखें। बहुत ही ज्यादा चमकीले रंगों का उपयोग न करें. हमेशा रंगों को सही क्रम में लगाएं, ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा
आई मेकअप को ऐसे करें बैलेंस
आई मेकअप किसी भी मेकअप को और निखार देता है ऐसे में जब हम तिरंगे मेकअप की बात करते हैं, तो यह इस मेकअप में चार चांद लगा देता है पर आपको आंखों का मेकअप करने के लिए बहुत ज्यादा चमक न लगाते हुए वॉटरलाइनर व हरा काजल लगा सकती हैं यह आपकी आंखों को तिरंगा लुक देने के साथ ही अट्रैक्टिव भी दिखाते हैं
लिप्स को दें सही शेड
तिरंगे मेकअप में काफी गहरे रंगों का उपयोग किया जाता है उसके साथ ही अगर आप गहरी या डार्क रंग की लिपस्टिक लगा लेती हैं, तो यह आपके मेकअप को काफी भड़कीला दिखाता है इससे बचने के लिए आप न्यूड या लाइट शेड लिपस्टिक लगा सकती हैं या सिर्फ लिप लाइनर या लिप ग्लॉस भी आपके लुक को बेहद सिंपल व एलिगेंट बनाता है
बच्चों के लिए सुरक्षित मेकअप
अगर आप तिरंगा मेकअप किसी बच्चे को करने वाली हैं, तो ध्यान रखें बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है उनके मेकअप के लिए आप कम केमिकल वाले या प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर सकती हैं और उनका ओवर मेकअप न करते हुए उनके चेहरे पर झंडा या तिरंगा डॉट बना सकती हैं और ध्यान रखें कि बच्चों का मेकअप निकालते हुए आप नारियल तेल से उनका मेकअप निकालें
स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स
बाजार में मिलने वाले सस्ते व घटिया प्रोडक्ट्स से सावधान रहें. मेकअप करते समय इस चीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप अपनी स्किन के हिसाब से सुरक्षित प्रोडक्ट का चुनाव करें हमेशा वॉटरप्रूफ आईलाइनर का उपयोग करें, जिससे आपका लुक न बिगड़े मेकअप उतारे बिना न सोएं. मेकअप उतारने के लिए नारियल तेल या मेकअप रिमूवल का उपयोग करें
यह भी पढ़ें: 15 August home decoration: 15 अगस्त पर घर सजाएं, लेकिन न करें ये 10 गलतियां
इन बातों का रखें ख्याल
तिरंगा मेकअप करते समय पोस्टर कलर, फैब्रिक कलर या किसी भी आर्ट पेंट का इस्तेमाल चेहरे पर न करें, क्योंकि ये त्वचा के लिए नहीं बनाए जाते और जलन या एलर्जी कर सकते हैं. हमेशा स्किन-फ्रेंडली कॉस्मेटिक या फेस पेंट ही चुनें। मेकअप से पहले चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइजर लगाएं और जरूरत के अनुसार प्राइमर का इस्तेमाल करें। लुक को आकर्षक बनाने के लिए कॉस्मेटिक-ग्रेड ग्लिटर लगाया जा सकता है, लेकिन इसे आंखों के बहुत पास लगाने से बचें. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मेकअप को अच्छी तरह रिमूव करें, चेहरा साफ करें और अंत में मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
