महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार सुबह हमला किया गया. घटना गुरुद्वारे के अंदर हुई. हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट लगी है और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी चोट लगने की प्राथमिक सूचना है. उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उनका हालचाल जाना है.
पीएम और गृहमंत्री के हालचाल जानने पर सुखबीर सिंह बादल की पत्नी लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आभार व्यक्त किया है. हरसिमरत कौर ने दोनों नेताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है.
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का जताया आभार
हरसिमरत कौर ने पीएम के लिए पोस्ट में लिखा, “सरदार सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन करने और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में उन पर हुए जघन्य हमले के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. इस कठिन समय में आपकी चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं हम सभी परिवार, हमारी पार्टी और पंजाब की जनता के लिए बहुत मायने रखती हैं.”
कौर ने आगे लिखा, “आपके इस नेक भाव से मैं अत्यंत प्रभावित हूं. घटना का तत्काल संज्ञान लेने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश देने के लिए भी मैं आपकी आभारी हूं.”
गृहमंत्री अमित शाह के लिए भी लिखा पोस्ट
हरसिमरत कौर ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हाल पूछे जाने पर उनका भी आभार व्यक्त किया है. कौर ने पोस्ट में लिखा, “मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देती हूं. महाराष्ट्र के एक गुरुघर में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए, मुझसे संपर्क करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”
उन्होंने आगे लिखा, “इस कठिन समय में आपकी व्यक्तिगत चिंता और आपके दिलासा भरे शब्दों के लिए मैं आपका आभारी हूं. सिख धर्म के मूलभूत सिद्धांतों का घोर उल्लंघन करने वाली इस दर्दनाक घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए आपकी प्रतिबद्धता के लिए भी धन्यवाद.”
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, ‘मेरा मकसद…’
