उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वंदे मातरम् का विरोध करना उचित नहीं है.
अलीगढ़ दौर पर पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर तंज कसा है. कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि भारत की धरती पर जन्म लेकर और देश का अन्न खाकर ‘वंदे मातरम’ का विरोध करना उचित नहीं. मंत्री ने वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर तीखा तंज कसा है.
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि “माल खाए खसम का, गीत गावे यार के.” ‘वंदे मातरम’ को लेकर कानून बनाए जाने के सवाल पर भी मंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधा है. ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान मंत्री के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई. हर कोई अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री बयान की चर्चा कर रहा है.
मंत्री लक्ष्मी नारायण ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
इसके साथ ही मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है. लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, “समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि.. जय हिन्द जय भारत वन्दे मातरम्.”
राष्ट्रगान की तरह, अब राष्ट्रगीत को मिला दर्जा
आपको बता दें कि, राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वंदे मातरम् को लेकर कानून बन गया है, यानी अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा. दरअसल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026, कानून बन गया है. इस कानून के तहत वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है.
‘सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला’, रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन…
