सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. वायरल वीडियो में एक युवती लोकप्रिय गाने ‘मुझको राणा जी माफ करना’ पर इतनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के साथ डांस करती नजर आ रही है कि वहां मौजूद लोग भी उसकी प्रस्तुति से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. लाल रंग के चमकदार लहंगे में सजी ये हसीना जैसे ही डांस फ्लोर पर आती है, पूरा माहौल बदल जाता है. इसके बाद तो बस उसके ठुमकों की गर्जन से पूरा डीजे फ्लोर दहल उठता है. आशिकों के दिलों पर जो खंजर चला है उसे बस आशिक ही जानते हैं. चलिए बताते हैं क्या है इस दिल जीत लेने वाले वीडियो में.
हसीने के ठुमकों ने जीता दिल
वीडियो में हसीना गाने के हर बीट और हर लाइन पर शानदार एक्सप्रेशन देती नजर आती है. उसके ठुमके, हाथों की अदाएं और चेहरे की मुस्कान डांस में अलग ही जान डाल देते हैं. सबसे खास बात यह है कि वह कहीं भी जल्दबाजी में नहीं दिखती, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने को महसूस करते हुए परफॉर्म करती है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे.
खूबसूरती और अदाओं का शानदार मेल
लाल लहंगे में हसीना का लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. डांस के दौरान उसकी चाल, लचक और एक्सप्रेशन हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस का पूरा अंदाज देखने लायक है. जिस तरह से इस हसीना मुस्कुराते हुए हर स्टेप कर रही है, वह वीडियो को और भी ज्यादा देखने लायक बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
सोशल मीडिया पर जमकर मिल रहा प्यार
वीडियो को khushi_chaudharyy985 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई उसके डांस को शानदार बता रहा है तो कोई उसकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो एक बार नहीं, बल्कि कई बार देखा. वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि गाने से ज्यादा लोगों का ध्यान डांसर की अदाओं ने खींच लिया.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
