उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्वतंत्रता दिवस के दिन भीषण सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे की सूचना पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है. बताया गया कि शनिवार तड़के सामन गंगागंज में सुल्तानपुर हाईवे पर ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए. सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची.
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे लोगों को क्रेन से निकाला
NHAI की क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी को CHC गोसाईगंज पहुंचाया गया. यहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई.
सड़क हादसे में इन लोगों की गई जान
पुलिस के मुताबिक मृतकों में संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) निवासी इलिचपुर मजरे पडरांवा, थाना कोठी, बाराबंकी और बलराम रावत निवासी सरायनदर, थाना कोठी, बाराबंकी शामिल हैं. मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना पर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
घटना के बाबत गोसाईगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मृतक पीतांबर रावत ग्राम अचकाकामऊ स्थित देशराज के अरबीएफ ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था, जबकि अन्य मृतक ईंट लादने और उतारने का काम करते थे. हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है.
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
