Child Falls From Roof: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल धड़क उठा. यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो में एक छोटा बच्चा छत से फिसलकर नीचे गिर जाता है, लेकिन किस्मत से वह सीधे जमीन पर नहीं गिरता, बल्कि रास्ते में एक खिड़की के छज्जे पर जाकर अटक जाता है. यही पल देखने वालों के लिए सबसे डरावना बन जाता है, क्योंकि अगर बच्चा वहां से भी फिसल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
वीडियो में आखिर हो क्या रहा है?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा ऊपर छत से गिरकर नीचे की मंजिल की खिड़की के छज्जे पर पहुंच जाता है और वहीं बैठ जाता है. यह देखकर नीचे मौजूद लोग फौरन हरकत में आ जाते हैं. बिना समय गंवाए वे एक बड़ी सी चादर लेकर आते हैं और उसे कसकर पकड़ लेते हैं, ताकि अगर बच्चा नीचे कूदे तो चादर उसे सुरक्षित पकड़ सके. यह पूरा नजारा किसी सस्पेंस से भरी फिल्म जैसा लगता है, जहां हर सेकंड में लोगों की धड़कनें तेज होती जाती हैं. हांलाकि वीडियो में नहीं दिखा है कि आखिर में बच्चा अंत में बचता है या नही. यही वजह है की लेग इसको बार बार देख रहे हैं.
बचा छत से गिरकर, खिड़की के छज्जे पर जा अटका, अब उसको चादर के अंदर कूदना है, क्या होगा आगे 😎… pic.twitter.com/VGrWpEVHAd
— Neeraj Singh Chauhan (@Chauhanji70) August 14, 2026
यह भी पढ़ेंः Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
लोगों ने कमेंट में जताई चिंता, कुछ ने दी सलाह
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी खूब आ रहे हैं. कई लोगों ने राहत जताई कि बच्चा सुरक्षित बच गया और साथ ही यह सीख भी दी कि बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए लिखा कि अगर बच्चा नीचे गिर जाता तो घर के अंदर भी कोई न कोई नुकसान हो सकता था, इसलिए अगला कदम बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए क्योंकि मामला काफी जोखिम भरा था. वहीं कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि बच्चे को चादर की जगह सीढ़ी की मदद से सुरक्षित तरीके से नीचे उतारना चाहिए था, और पुलिस या फायर ब्रिगेड को भी सूचित करना बेहतर रहता, क्योंकि चादर कभी भी फट सकती थी. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि जिस तरह चादर पकड़ी गई है, वह ढीली नजर आ रही है, इसलिए थोड़ी सी भी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे नजारे को “देसी जुगाड़” बताते हुए उम्मीद जताई कि यह तरीका बच्चे की जान बचाने में कामयाब रहेगा. कुल मिलाकर यह वीडियो सस्पेंस से भरी है और लोग बच्चे की सलामती की प्राथना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
