Headlines

Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग


नवरात्रि की धूम भारत में दशहरे के साथ थम गई. लेकिन इसी नवरात्रि का एक वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान से सामने आया है जहां गरबा और नवरात्रि का ऐसा खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है कि उतरने का नाम नहीं ले रहा है. जी हां, खबर पढ़ आप भी चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है कि अपनी धार्मिक कट्टरता के लिए जाना जाने वाला पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लोग धूमधाम से गरबा खेलते और नवरात्रि मनाते दिखाई दे रहे हैं जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान में गरबा की धूम, जमकर हुआ डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक हिंदू व्लॉगर जिनका नाम प्रीतम देवरिया है ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कुछ लड़के एक साथ दिखाई दे रहे हैं और वे हूटिंग करते हुए आसपास का नजारा दिखाते हैं. नजारा देखकर देखने वालों की आंखें हैरान रह जाती हैं क्योंकि वीडियो में लोग माता की पूजा करते और ग्रुप में गरबा खेलते दिखाई दे रहे हैं. पांडाल सजा हुआ है और महिलाएं चनिया चौली पहनकर साथ में गरबा खेलती दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, पांडाल में माता की मूर्ति भी लगी है जिसकी लोग पूजा कर रहे हैं और पाकिस्तान का यह इलाका पूरी तरह से सनातनी रंग में रंगा दिखाई दे रहा है.

नवरात्रि पर लगा था भक्तों का तांता

इससे पहले भी कराची से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जहां लोग धूमधाम से नवरात्रि मनाते दिखाई दे रहे थे. इस दौरान वहां लोग पूजा करते दिख रहे हैं और मेला भरा हुआ है. पड़ोसी देश पाकिस्तान से आई ये तस्वीर यूजर्स को राहत वाली लगी है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान में हर साल इसी तरह से नवरात्रि मनाई जाती है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, पाकिस्तान पर भी गरबा का रंग चढ़ गया है

वीडियो को @MauryaAlka76391 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है को वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पाकिस्तान का यह नजारा देख आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान में भी ये सब होता है पता नहीं था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब तो पाकिस्तान पर भी गरबा का रंग चढ़ चुका है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *