Headlines

न्यूयॉर्क में ‘तारक मेहता’ टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न


15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंग में रोशन हुई. इस बार बिल्डिंग की लाइटिंग की थीम ‘हार्मनी इन हेरिटेज’ रखी गई थी. इस खास मौके पर पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम भी वहां पहुंची और आजादी का जश्न मनाया. सभी ने वहां पर खूब एंजॉय किया. 

‘तारक मेहता’ टीम ने यूं मनाया आजादी का जश्न
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट और मेकर्स इस खास लाइटिंग सेरेमनी का हिस्सा बने. असित कुमार मोदी, दिलीप जोशी, मंदार चंदवाडकर, मुनमुन दत्ता और सोनालिका जोशी ने वहां पहुंच कर आजादी का जश्न मनाया. सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए हैं.

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से वायरल हो रही तस्वीरें
लाइटिंग सेरेमनी के बाद पूरी टीम ने एम्पायर स्टेट बिल्डिंग ऑब्जर्वेशन डेक का भी दौरा किया. हाल ही में इसे अमेरिका का नंबर 1 टॉप अट्रैक्शन चुना गया है.  सभी ने बिल्डिंग की 86वीं मंजिल पर बने ऑब्जर्वेशन डेक से तस्वीरें भी क्लिक कराईं. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

बता दें, साउथ एक्टर अदिवी शेष भी इस खास सेलिब्रेशन का हिस्सा बने.

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस

असित मोदी ने शेयर किया वीडियो
असित मोदी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से न्यूयॉर्क के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाती नजर आ रही है. टीम के सभी सदस्य इस खास पल को एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया की ऊंचाइयों पर. न्यूयॉर्क के इस शानदार नजारे को देखना मेरे लिए वाकई बेहद खास अनुभव रहा. यहां खड़े होकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अब तक के शानदार सफर पर गर्व महसूस हो रहा है. अब हम जल्द ही 5,000 एपिसोड पूरे करने के और करीब पहुंच रहे हैं!’

बता दें, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इंडिया के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में से एक है. ये सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. आज भी शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हैं.

ये भी पढ़ेंः 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *