Headlines

गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली हाइवे पर शनिवार को एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक युवक रवि राज मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिला का रहने वाला और नोएडा में सेक्टर 63 के बहरामपुर में गली नंबर 11 में रह रहा था. वह अपने दोस्त नरेश के साथ जा रहा था तभी तेज बाइक पर मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया और खून की धार छूट पड़ी, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

क्या था पूरा घटना क्रम ?

एसीपी इंदिरापुरम ने बताया की 15 अगस्त को मृतक रवि राज उम्र 25 साल पुत्र पवन कुमार हाल निवासी गली नंबर 11 बहरामपुर थाना सेक्टर 63 नोएडा, मूल पता- ग्राम गोपालपुर जिला खंगड़िया बिहार का रहने वाला था. रवि ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था. रवि अपने दोस्त नरेश पुत्र मैकासी निवासी गली नंबर 14 बहरामपुर थाना सेक्टर 63 नोएडा, मूल पता- ग्राम खादराबाद जिला संभल के साथ खोड़ा होते हुए मेरठ-दिल्ली हाईवे से बाइक से सवार होकर गाजीपुर की तरफ जा रहे थे.

बाइक मृतक रवि राज चला रहा था और नरेश बाइक पर रविराज के पीछे बैठा हुआ था. जब यह दोनों मीडिया हाउसके पास पहुंचे तो पुलिस को नरेश के बताये अनुसार रविराज के गले में पतंग का मांझा आकर टकराया. जिससे रविराज की गर्दन मांझा काटता चला गया. बाइक तेजी में होने के कारण लड़खड़ा गई कि तभी नरेश ने पीछे से बाइक का हैंडल पकडकर कंट्रोल करते हुए साइड में लगाई. लेकिन तब तक रविराज की गर्दन कट चुकी थी. रविराज को मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया गया. 

पुलिस ने शुरू की जांच 

एसीपी सूर्य बलि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों पर कार्रवाई होगी. इलाके में पूछताछ की जा रही है.

यहां बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चाइनीज मांझे से कई घटनाएं हो चुकीं हैं, इस पर प्रतिबन्ध भी लगाया गया है. बावजूद इसके यह खूब बिक रहा है, एक दिन पहले ही गोरखपुर में एक युवक घायल हुआ, पिछले दिनों बरेली में मंत्री का भतीजा भी घायल हुआ था. लेकिन अभी तक हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही.

यह भी पढ़ें: CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, ‘उनके जीवन का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *