Headlines

Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो


Ranu Mondal Viral Video: मशहूर सिंगर रानू मंडल का इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लोग जम कर लाइक शेयर और कमेंट कर रहे हैं. ये वहीं मशहूर सिंगर हैं जो एक समय में स्टेशन में गाना गाया करती थी और आज के समय में वे एक मशहूर सिंगर के नाम से जानी जाती हैं. इस वीडियो में रानू मंडल ने लता मंगेशकर का बेहद प्रसिद्ध और देश भक्ति वाला गाना ये मेरे वतन के लोगों के कुछ लाइन ही गाए थे और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया, जिसको अब तक हजारों लोगों ने देख चुका है, साथ ही 4 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है और 200 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को Instagram पर sirajashubachchan के नाम से शेयर किया गया है.

वीडियो में क्या देखा गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल घर में एकदम साधारण से कपड़े में चाय बनाती नजर आती हैं. जिस पर उनको वीडियो बनाने वाला युवक कहता है कि “रानू जी 15 अगस्त के महोत्सव पर लता मंगेशकर का देश भक्ति गीत ये मेरे वतन के लोगों वाला गाना गाइए ना” उतने में रानू जी बेहद मासूमियत और प्यार भरे अंदाज में पूछती हैं कि आज डेट क्या है, इतने में आदमी उनको बताता हैं कि आज 10 तारीख है, इतने में रानू जी खुश होकर “ये मेरे वतन के लोगों” गीत गाना शुरू करती हैं. रानू जी ने गाया तो गीत के कुछ लाइन ही थे परंतु उनकी आवाज में भी उतना ही जुनून और सुरीली थी, जितनी किसी क्लासिकल सिंगर की. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार बार देख और सुन रहे हैं, और बहुत प्यारे प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः पहले पिता मरे फिर मां और अब खुद को ट्यूमर, नौजवान की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू

लोगों ने क्या कमेंट किया

इस अद्भुत वीडियो को लेकर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. जिसमें से ज्यादातर लोगों ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग रानू मंडल की सादगी को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो के नीचे कई क्रिएटर्स ने भी कमेंट करते हुए लिखा है “Nice” इसके साथ उन्होंने फायर वाली इमोजी और हाथ जोड़ वाली इमोजी साथ लगाई है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि इनकी आवाज इतनी सुरीली है मानो इनके कंठ में सरस्वती विराजमान है. इस तरह के कई सारे कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः रणथंभौर का सांस रोक देने वाला नजारा, पर्यटकों के एक दम नजदीक पहुंचा टाइगर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *