NIOT Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास और ITI करने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) में भर्ती का मौका आया है. NIOT ने टेक्नीशियन ग्रेड-A (Electronics/Instrumentation) पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में सिर्फ 1 पद है, लेकिन यह ग्रुप-C के तहत आने वाली सरकारी नौकरी है. आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं के साथ Electronics या Instrumentation ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट है, वे आवेदन से पहले योग्यता, उम्र और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लें.
NIOT में टेक्नीशियन ग्रेड-A की भर्ती
NIOT की इस भर्ती के तहत Technician Grade-A (Electronics/Instrumentation) के एक पद को भरा जाएगा. यह पद TGA-EI-01-2026 कोड के तहत है और अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 14 अगस्त 2026 से हुई है, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 है.
10वीं के साथ ITI जरूरी
इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ Electronics या Instrumentation ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. ITI कोर्स NCVT से मान्यता प्राप्त या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए. उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र में 2 साल का काम करने का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
NIOT में टेक्नीशियन ग्रेड-A की भर्ती उम्र सीमा
Technician Grade-A पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है. उम्र की गणना 14 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. पात्र सरकारी कर्मचारियों, Ex-Servicemen और Persons with Benchmark Disabilities को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवार को Pay Level-2 के तहत वेतन दिया जाएगा. यह पद Group-C श्रेणी में आता है और इसका वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये है.
यह भी पढ़ें – UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
NIOT Technician Grade-A भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Trade/Written Test और Skill Test के जरिए किया जाएगा. लिखित या ट्रेड परीक्षा में उम्मीदवार के तकनीकी जानकारी की जांच होगी. इसके बाद प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट होगा. स्किल टेस्ट में चयन समिति की ओर से तय न्यूनतम नंबर हासिल करना जरूरी होगा.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NIOT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
2. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर Technician Grade-A (Electronics/Instrumentation) भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन नंबर जनरेट करें और फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और एक्सपीरियंस जुड़ी जानकारी भरें.
4. इसके बाद फोटो, 10वीं के प्रमाण पत्र, ITI सर्टिफिकेट, अंकसूची, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें. आवेदन की कोई फीस नहीं है.
यह भी पढ़ें – PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
