Headlines

आलिया-रणबीर की एनिवर्सरी पर नीतू-सोनी से लेकर रिद्धिमा कपूर तक ने लुटाया प्यार, इस अंदाज में कपल को किया विश


बॉलीवुड के लवेबल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज 14 अप्रैल को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर, आलिया की मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने कपल को खास अंदाज में विश किया है.

नीतू सिंह ने लुटाया प्यार
रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास नीतू सिंह ने कपल को खास अंदाज में एनिवर्सरी विश की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बहू और बेटे की फोटो शेयर कर लिखा है, ‘मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो’.

 

सोनी राजदान ने यूं किया विश
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर और आलिया की एक फोटो शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘तुम दोनों को खूब प्यार. हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे’.

ननद रिद्धिमा ने भी किया विश 
रणबीर की बहन और आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों कि एक फोटो शेयर की है और लिखा, ‘हमारे स्वीटहार्ट्स’.

आलिया-रणबीर की एनिवर्सरी पर नीतू-सोनी से लेकर रिद्धिमा कपूर तक ने लुटाया प्यार, इस अंदाज में कपल को किया विश

आलिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट
कपल अपने इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए स्वीटजरलैंड  गया है. इसकी तस्वीरें भी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. जिसमें देखा जा सकता है दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी. कपल ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें बहुत करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे. कपल ने शादी ने 6 नवंबर को अपनी बेटी राहा का वेलकम किया. 

रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ में बिजी हैं. फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे है. वहीं, आलिया भट्ट ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. इसके अलावा आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ भी धमाल मचाने को तैयार हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *