Headlines

DU के वन ईयर PG कोर्स में एडिट विंडो खुली, आज रात तक कर सकेंगे बदलाव


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के वन ईयर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फाॅर्म में सुधार का मौका दिया है. यूनिवर्सिटी ने एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है, जिसके जरिए पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में निर्धारित डिटेल में बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा केवल 1 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय समय समय के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को लास्ट मिनट का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन  की जांच कर सभी जरूरी बदलाव कर लें.  

किन उम्मीदवारों को मिलेगी एडिट की सुविधा?

यह करेक्शन विंडो केवल उन अभ्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने फेज-1 और फेज-2 की आवेदन प्रक्रिया समय सीमा के अंदर पूरी कर ली थी. जिन उम्मीदवारों ने 31 जुलाई तक सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया, वही अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं. 

किन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव?

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल उन्हीं विवरण में बदलाव कर सकेंगे, जिनकी एडिट की अनुमति दी गई है. इसमें मुख्य रूप से पर्सनल जानकारी और एकेडमिक जानकारी शामिल है. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जान लेने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसके बाद संशोधन का कोई और अवसर मिलने की संभावना नहीं है. 

ये भी पढ़ें-क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 

संशोधित सीट मैट्रिक्स भी जारी

करेक्शन विंडो के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 1 ईयर पीजी प्रोग्राम्स के लिए संशोधित सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है.  इसमें अलग-अलग पाठ्यक्रम के लिए कैटेगरी वाइज सीटों की अध्ययन जानकारी उपलब्ध कराई गई है. यूनिवर्सिटी के अनुसार एमए इंग्लिश, एमए पॉलिटिकल साइंस,  एमकॉम, एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमएससी मैथमेटिक्स जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में अनारक्षित वर्ग के लिए 49-49 सीटें उपलब्ध है. इसके अलावा आरक्षण नीति के अनुसार ओबीसी एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए भी सीटें निर्धारित की गई है. 

ऐसे करें आवेदन में सुधार 

  • आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सबसे पहले डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद पोर्टल पर 1 ईयर पीजी एडमिशन 2026-27 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद पीजी 1 ईयर ऑप्शन चुनकर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद डैश बोर्ड में उपलब्ध एडिट एप्लीकेशन फॉर्म ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • जिन डिटेल में संशोधन की अनुमति है, उनमें आवश्यक बदलाव करें.
  • सभी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद आवेदन सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-DU छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर, विदेश में एक सेमेस्टर की पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *