कौशांबी थाना क्षेत्र के जाठी गांव के आकाश दिवाकर की रिश्तेदारी पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में है. अक्सर उसका रिश्तेदारी आने-जाने का सिलसिला बना रहता था. तकरीबन तीन साल पहले उसकी मुलाकात शेरगढ़ की ही सलोनी दिवाकर से हुई.
दोनों एक दूसरे बात करने लगे. उनकी मुलाकात और बात धीरे धीरे प्यार में बदल गई. अब वह चोरी चुपके एक दूसरे मिलने भी लगे. दोनों एक दूसरे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की बंदिशों के आगे मजबूर थे. लेकिन अब दोनों की शादी हो गई है.
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा- ‘हर जरूरतमंद…’
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को दबोचा
आकाश मंगलवार की शाम प्रेमिका सलोनी से मिलने के लिए परिजनों से चाची के घर शेरगढ़ का बहाना बनाकर पहुंच गया. रात में ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया. इसके बाद पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया और आकाश को पुलिस के हवाले कर दिया. सुबह परिजन पिपरी थाना पहुंचे. युवती के घर वाले भी थाना पहुंचे. देर शाम तक पंचायत हुई और फिर शाम को दोनों की शादी कराकर विदा कर दिया गया. पुलिस ने फिर मामले को संभालते हुए शादी तक पहुंचाया.
चर्चा में है शादी का मामला
चौबीस घंटे के अंदर इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया, लेकिन कहीं न कहीं प्रेमी जोड़े की मुराद पूरी हो गई. हालांकि दोनों की शादी के बाद इलाके में यह मामला चर्चा के केंद्र में है. लोग अलग-अलग तरह से इस शादी को लेकर प्रतिक्रिया देने से नहीं चूक रहे हैं.
परिवार की रजामंदी के बाद खुशी-खुशी हुई शादी
मामले में प्रेमी की पिटाई और परिवार के बीच रस्साकशी के चलते मामला थाने पहुंचा, जहां पर पुलिस ने दोनों परिवारों की रजामंदी कराई. रजामंदी होने की वजह से पुलिस ने किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया. दोनों परिवारों की सहमति पर प्रेमी युगल की शादी कराई और दोनों को खुशी-खुशी विदा किया गया.
लखनऊ: Apple मैनेजर हत्याकांड में सिपाही प्रशांत दोषी करार, दूसरा आरोपी बरी, पत्नी नाखुश!
