Headlines

PM मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने पहुंचे CM सम्राट, CJP बोली- ‘हद दर्जे…’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार (17 सितंबर, 2026) की शाम पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दीये जलाए गए. ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे. उनके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, श्रेयसी सिंह, रविशंकर प्रसाद सहित कई नेता पहुंचे थे. इस कार्यक्रम को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रतिक्रिया आई है. 

सीजेपी नेता सौरव दास ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के वीडियो को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने इंग्लिश में Buffoonery pro max लिखा. यानी हद दर्जे की बेवकूफी. 

आरजेडी बोली- ये विशुद्ध अश्लीलता

इस दीया जलाने वाले कार्यक्रम को लेकर विपक्ष के अन्य नेता भी हमलावर हैं. आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सीएम सम्राट के मरीन ड्राइव वाले वीडियो को शेयर कर कहा, “ये विशुद्ध अश्लीलता है! बिहार बाढ़ से पीड़ित है, कई जानें चली गई हैं मगर एक आत्ममुग्ध बूढ़े के जन्मदिन पर करोड़ों के दीये बहा दिए गए! मोदी जी शर्म भी नहीं आती?”

यह भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर भड़क गए तेजस्वी यादव, ‘पहली बार हुआ है जब…’

धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन पटना में धूमधाम से किया गया है. पटना के मरीन ड्राइव के अलावा मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों द्वारा गंगा आरती भी की गई. 

मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और जनसेवा की यह यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. 

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से पूर्व जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) स्थित बिंद टोली में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की जा रही भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया. भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जानकारी भी ली. लोगों से उनका हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने बाढ़ के दौरान मृत व्यक्ति के आश्रित को सहायता राशि का चेक भी दिया.

यह भी पढ़ें- PM मोदी का जलवा! मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक, बोलीं- ‘लंबे समय तक…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *