Headlines

Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके


आपने अक्सर बुर्का पहनने वाली लड़कियों को डांस और दूसरे सामाजिक कार्यक्रमों से दूर और शर्मिले मिजाज में देखा होगा. लेकिन देशभक्ति चीज ही ऐसी है जनाब. जब आजादी का पर्व आया तो बुर्का पहनी छात्राओं ने ऐसे ठुमके लगाए कि लोग देखते ही रह गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ छात्राएं स्टेज पर बुर्का पहनकर जोरदार डांस करती दिखाई दे रही हैं.

बुर्का पहनकर झूमी छात्राएं

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. डांस करते हुए छात्राओं के चेहरे पर देशभक्ति का भाव और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है. उनके हर मूव्स में खनक है और एक्सप्रेशंस ऐसे कि अगर कोई देखे तो बस देखता ही रह जाए. छात्राएं बॉलीवुड गानों पर इस तरह थिरक रही हैं कि मानों उन्हें बस इसी पल का इंतजार था. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे काफी अनोखे वीडियो

बुर्के वाले डांस के अलावा 15 अगस्त के कई सारे वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हाल ही में वायरल एक वीडियो में बागपत थाने के एक दीवान जी जलवा गाने पर थिरक रहे थे तो वहीं स्कूल में कई दूसरी छात्राओं के डांस वीडियो भी वायरल हैं जिनमें छात्राएं राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. हालांकि बुर्का पहन डांस करती इन छात्राओं का वीडियो लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन लड़कियों की इंस्टाग्राम आईडी मिल सकती है. एक और यूजर ने लिखा…बुर्का पहनकर डांस करना वाकई में अलग ही एक्सपीरियंस है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…15 अगस्त पर हर कोई थिरकना चाहता है बस.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *