Headlines

ChatGPT Finds Lost Shoes: बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल


ChatGPT Finds Lost Shoes: एक तरफ ChatGPT, Gemini, Claude जैसे AI मॉडल का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी को आसान बनाने के लिए हो रहा है. इस पर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने इंडिया में AI से ऐसे काम कराए जा रहे हैं, जिसे जानकर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन भी माथा पकड़ लेंगे. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ने ChatGPT से कुछ ऐसा करवा दिया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. महाकाल मंदिर के बाहर उसकी चप्पल के खो जाने पर उसने ChatGPT की मदद ली. चौंकाने वाली बात तो यह है कि ChatGPT की मदद से उसने अपनी चप्पल को ढूंढ भी लिया.

चप्पल के खो जाने पर परेशान हुआ युवक

गोवा के रहने वाला शुभांग बोरकर उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गए थे. जब महाकाल के दर्शन कर वह बाहर आए तो उनकी चप्पल खो चुकी थी. चप्पलों के ढेर में वह काफी देर तक अपनी चप्पल ढूंढते हैं, लेकिन जब वह थक गए तो उन्होंने ChatGPT की मदद ली. शुभांग ने अपने फोन में पहले से सेव चप्पल के फोटो को ChatGPT पर अपलोड किया और लिखा कि महाकाल मंदिर के बाहर मेरी चप्पल खो चुकी है. उसने अपनी चप्पल की सारी जानकारी जैसे कलर, स्टाइल, साइज से लेकर हर छोटी से छोटी जानकारी ChatGPT को दी, और कहा कि इस ढेर में से मेरी चप्पल ढूंढने में मदद करो.

ChatGPT ने किया काम आसान

इस सब के बाद ChatGPT ने उस चप्पलों के ढेर के हर एंगल से फोटो मांगे और उन फोटो को ध्यान से देखा. फिर लास्ट में ChatGPT ने शुभांग को अपनी चप्पल ढूंढने के लिए अच्छे से गाइड किया. उसे बताया कि उसकी चप्पल किस साइड किस कोने पर पड़ी है. किन चप्पलों के बीच पड़ी है. ये सबकुछ जानकारी देकर लास्ट में शुभांग और ChatGPT ने मिलकर चप्पल ढूंढने में कामयाबी हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे

लोगों के अतरंगी कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हैरान लोग अलग-अलग कमेंट करने लगे. एक यूजर लिखता है कि अब ChatGPT सवालों के जवाब ही नहीं देता बल्कि चप्पल भी ढूंढता है. एक यूजर लिखता है कि भाई ये ChatGPT का कौनसा एडवांस मॉडल है. एक यूजर ने शुभांग की तारीफ करते हुए लिखा कि भाई के पास क्या दिमाग है, सच में आपने ChatGPT का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया है. ऐसे ही एक और यूजर हैरान होकर लिखता है भाई आने वाले समय में AI बड़े-बड़े सवालों के जवाब देने के साथ चप्पल को ढूंढने जैसे काम भी करेगा. तो वहीं सबसे अलग एक यूजर लिखता है कि GEN-Z जनरेशन इतनी आलसी है कि चप्पल ढूंढने जैसे काम भी ChatGPT से करवा रही है.

यह भी पढ़ें: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *