Headlines

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती


भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच के चौथे दिन एक भयानक तस्वीर सामने आई. फील्डिंग के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मैच के चौथे दिन बाउंड्री रेखा के पास चौका रोकते समय उन्हें गर्दन में चोट आई है. चांदीमल ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई थी, लेकिन इसी दौरान उनका कंधा और गर्दन अजीब दिशा में मुड़ गई.

इस घटना के बाद दिनेश चांदीमल दर्द से कराहते हुए नजर आए और बार-बार अपनी गर्दन और कंधे को पकड़ रहे थे. दर्द के चलते वो मैदान से बाहर चले गए. आगे की जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अगर जांच में चांदीमल की चोट काफी गंभीर पाई जाती है तो श्रीलंका गॉल टेस्ट में उनका लिए कन्कशन सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी घोषित कर सकता है.

दिनेश चांदीमल को क्या हुआ

घटना भारत की दूसरी पारी के चौथे ओवर की है. केशरा नुवंता की गेंद पर केएल राहुल ने बैकवार्ड स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाया. गेंद तेजी से बाउंड्री रेखा की तरफ बढ़ रही थी, चांदीमल ने गेंद को रोक तो लिया लेकिन वो ऐसी पोजीशन में गिरे कि शरीर का पूरा भार कंधे और गर्दन पर आ गया था. मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने अपनी गर्दन पकड़ी हुई थी.

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में दिनेश चांदीमल केवल 4 रन बना पाए थे. श्रीलंका की पूरी पारी 284 रनों पर सिमट गई थी. इससे भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिली थी.

पहली पारी में दिनेश चांदीमल को मानव सुथार ने आउट किया था. सुथार की गेंद बहुत ज्यादा टर्न हुई थी, जिसपर चांदीमल पूरी तरह चकमा कहा गए थे. उनकी इस गेंद की रवींद्र जडेजा ने तारीफ की और उसे ‘ड्रीम बॉल’ कहकर भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे

भारतीय टीम बहुत आगे निकली

गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रनों का स्कोर खड़ा किया था. बारिश के कारण टीम इंडिया तीसरे दिन तक बैटिंग करती रही. खैर तीसरे दिन की शुरुआत में भारतीय पारी 462 के स्कोर पर समाप्त हुई. तीसरे ही दिन श्रीलंका की पहली पारी भी समाप्त हो गई. सोनल दिनुशा ने शतक लगाया जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए, इसके बावजूद श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी.

यह भी पढ़ें:

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *