भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड में पांच टी2, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्तूबर को पहले टी20 के साथ होगी. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मैच 2026 टी20 विश्व कप में खेला था, जहां फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी.
न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड है. आपको जानकर हैरानी होगी कि टीम इंडिया पिछले सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई टी20 मैच नहीं हारी है. भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2019 से कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है. टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को आखिरी हार साल 2019 में मिली थी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड में कौन आगे?
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है.
अगर न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई रहे हैं, जिसमें दो मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. वहीं एक मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है.
10 फरवरी 2019 को हारी थी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को आखिरी हार 10 फरवरी 2019 को हेमिल्टन में मिली थी. इस टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को चार रनों से हराया था. न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 208 रन ही बना सकी थी. लास्ट ओवर में भारत को 16 रन बनाने थे, लेकिन दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या जीत नहीं दिला सके थे. इसके बाद से भारत कोई भी टी20 मैच न्यूजीलैंड में नहीं हारा है.
यह भी पढ़ें-
एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम
