यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 92वीं बोर्ड बैठक में आज क्षेत्र के विकास और निवेश को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. ताइवान सिटी, मेडिकल हब, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और नोएडा एयरपोर्ट के पास बस अड्डे समेत कई बड़ी योजनाओं पर मुहर लगी है.
वित्तीय मोर्चे पर प्राधिकरण ने 90.25% की भारी उछाल दर्ज की है. 31 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण को 1853.74 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं, जिसमें सबसे बड़ा योगदान 1195 करोड़ से ज्यादा का औद्योगिक और मिक्स लैंड योजना से रहा.
बोर्ड बैठक में बुनियादी ढांचे के लिए चिन्हित किए गए सैक्टर
बोर्ड बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम जमीन चिन्हित की गई है-
- सेक्टर 13 और 14 में 500 एकड़ में मेडिकल हब
- सेक्टर 14 में 480 एकड़ में यूनिवर्सिटी टाउनशिप
- सेक्टर 23डी में 50 एकड़ पर आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
- सेएक्टर 34 में 36 एकड़ में मंडी
- और नोडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-23सी में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा.
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
सेक्टर 6 में 300 एकड़ पर ताइवान सीटी होगा स्थापित
ग्लोबल निवेश को रफ्तार देते हुए सेक्टर 6 में 300 एकड़ पर ताइवान सीटी और 100 से 125 एकड़ में फार्मा फॉर्मूलेशन क्लस्टर स्थापित होगा. साथ ही मेडिकल डिवाइस पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग फैसिलिटी बनेगी, जिससे भारतीय निर्माताओं को विदेशी लैब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए सहमति के आधार पर भूमि क्रय दर में 6% की वृद्धि कर इसे 4558 रुपये प्रति वर्ग मीटर अथवा 4037 रुपये प्रति वर्ग मीटर के साथ 7% आबादी भूखंड का विकल्प तय किया गया है. यमुना प्राधिकरण के इन फैसलों से न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का पूरा इलाका वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा.
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
