भारत की दूसरी पारी 371 रनों पर सिमट गई है. पहली पारी में 178 रनों की बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया है. गॉल स्टेडियम पर टेस्ट में कभी इतना बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज नहीं हुआ है. टेस्ट में इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 342 रनों का है, जो पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ हासिल किया था.
