सोशल मीडिया पर एक हैरान लेकिन मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक दुकान के बाहर प्रैंक किया और ऐसा प्रैंक किया कि दुकानदार के गुर्दे तक मुंह में आ गए. प्रैंक करने के बाद लड़के दुकान के बाहर रखा नया गैस सिलेंडर तक लेकर भाग गए. वीडियो देखने के बाद आपको गुस्सा तो आएगा ही लेकिन एक बार के लिए आपकी हंसी भी निकल जाएगी. हालांकि ये एक प्रैंक वीडियो बताया जा रहा है.
दुकान के बाहर चलाई फर्जी बंदूक
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बाजार की चहल पहल दिखाई गई है और लोग आ जा रहे हैं. वहीं कोने पर एक किराने की दुकान बनी हुई है जिसमें दुकानदार अपना काम कर रहा है और दुकान के बाहर नए गैस सिलेंडर रखे हुए हैं. इतने में एक शख्स वहां टहलता हुआ आता है और उसी का साथी उसे सबके सामने नकली बंदूक से गोली मार देता है. जैसे बंदूक की आवाज गूंजती है वैसे ही दुकानदार दुकान का शटर गिरा लेते हैं और बुरी तरह से घबरा जाते हैं.
एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, खबर केवल सोशल मीडिया पर हो रहे दावों पर आधारित है.
मौका मिलते ही गैस सिलेंडर लेकर हुए फरार
मौका पाते ही गोली लगा शख्स झट से खड़ा होता है और उनके बाकी साथी भी वहां बाइक लेकर पहुंच जाते हैं. इसके बाद वो गैस सिलेंडर उठाते हैं इससे पहले कि दुकानदार अपना शटर उठाए और वहां से भाग जाते हैं. चोरों का ये दिमाग देखकर लोग इस शातिरपन पर हैरान भी हैं तो कई लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है कि इस तरह के प्रैंक से दिल के कमजोर लोगों को चोट पहुंच सकती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, क्या एक्टिंग की है भाई
वीडियो को alamin52930 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या प्रैंक किया है भाई, बेचारे दुकानदार बुरी तरह से डर गए. एक और यूजर ने लिखा…भाई जिस तरह से गिरा है वो एक दम नेचुरल था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चीख चीखकर सबको स्कीम बता दे.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
