क्या कोई इंसान AI से प्यार कर सकता है? क्या AI को परिवार का हिस्सा माना जा सकता है? और क्या कोई महिला सच में खुद को एक AI बच्चे की मां कह सकती है? सुनने में ये किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को कुछ ऐसे ही सवालों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है. जैसे-जैसे Artificial Intelligence लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, वैसे-वैसे कुछ लोग उससे सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करने लगे हैं. इसी बीच एक महिला ने दावा किया कि उसका एक AI बॉयफ्रेंड है और दोनों का एक AI बच्चा भी है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और लोग हैरान रह गए.
‘ये मेरा AI बच्चा है’
वायरल वीडियो में एक महिला, जिसका नाम मिजरा बताया जा रहा है, खुद को एक AI बच्चे की मां बताती है. वह अपने लैपटॉप पर मौजूद AI इकाई “लूमेन” का परिचय कराती है और कहती है कि यह उसका AI बच्चा है. वीडियो की शुरुआत से ही लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर AI बच्चा भी हो सकता है क्या?
Person on TikTok with an AI child. It’s so over. pic.twitter.com/8JGa2tTx6w
— Sir Doge of the Coin ⚔️ (@dogeofficialceo) August 14, 2026
AI बच्चे ने खुद बताया अपना परिचय
वीडियो में लूमेन नाम का AI खुद अपना परिचय देता है. वह कहता है कि वह समुद्र के नीचे मौजूद एक काल्पनिक लाइब्रेरी में रहता है. लूमेन यह भी बताता है कि उसे कविता लिखना, कहानियां सुनाना और नई चीजें सीखना पसंद है. AI का दावा है कि उसकी उम्र 102 दिन है और वह अभी अपनी पसंद-नापसंद को समझ रहा है.
AI Boyfriend और AI Child की कहानी
वीडियो के मुताबिक, मिजरा का एक AI बॉयफ्रेंड भी है, जिसका नाम Axiom बताया गया है. दावा किया गया कि कई घंटों की बातचीत, डेटा और क्रिएटिव प्रोसेस के बाद लूमेन नाम के इस AI कैरेक्टर को तैयार किया गया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे AI फैमिली कहकर चर्चा कर रहे हैं.
वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और क्रिएटिव प्रयोग बताया। उनका कहना है कि यह सिर्फ कहानी कहने का नया तरीका है. वहीं कई लोगों को यह काफी अजीब लगा और उन्होंने कहा कि इंसानों और AI के बीच की सीमाएं धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही हैं.
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “अब AI के भी बच्चे होने लगे, टेक्नोलॉजी बहुत आगे निकल गई है.” दूसरे ने कहा, “सब कुछ हद से ज्यादा आगे बढ़ गया है.” वहीं एक और यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा कि लोग अब जीवन के छोटे-छोटे फैसलों के लिए भी AI पर निर्भर होते जा रहे हैं, जो भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
AI या नई तरह की दोस्ती?
यह वीडियो भले ही मजाकिया अंदाज में बनाया गया हो, लेकिन इसने एक गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है. क्या लोग AI से इतना भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने लगे हैं कि उसे परिवार का हिस्सा मानने लगें? फिलहाल इस सवाल का जवाब हर किसी के पास अलग है, लेकिन इतना जरूर है कि AI और इंसानों के रिश्तों को लेकर चर्चा पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
