Keep Rice Away From Moisture: बरसात के मौसम में घर के आंगन की कीचड़ से हर कोई परेशान हो जाता है, उतना ही घर के अंदर नमी का प्रकोप छा जाता है जिससे किचन में रखे राशन के सामान में कीड़े लग जाते हैं. जिनमें चावल का नाम सबसे पहले आता है. दरअसल चावल का डिब्बा रोजाना खुलने में से एक होता है, जिसके कारण उसके अंदर नमी चली जाती है और कीड़ों को पनपने के लिए माहौल बना देती है.
इसके अलावा अगर डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह से बंद नहीं किया या फिर उसमें पुराने बचा हुआ चावल मिला दिया जाता है तो भी कीड़े और तेजी से पनपते हैं. इस बात का खास ध्यान इसलिए भी रखना चाहिए क्योंकि चावल एक ऐसा अनाज है जिसमें कीड़े लग जाने के बाद उसे पूरा फेंकना पड़ जाता है, जिससे पैसा और मेहनत दोनों बर्बाद हो जाती है. ऐसे में आपको जान कर खुशी होगी कि इस परेशानी से आप घर में ही बच सकते हैं बस जरूरी है तो सही जानकारी की. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.
तेज पत्ता कैसे करता है बचाव
इस परेशानी से बचने के लिए आप तेज पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं जो अधिकतर बार हर घर में मौजूद रहता है. आप केवल तेज पत्ते के उपयोग से चावल में कीड़े लगने से बचा सकते हैं. बता दें कि तेज पत्ते में एक तेज और तीखी खुशबू होती है, जो कीड़ों और छोटे कीटों को पसंद नहीं आती. इसी वजह से जब सूखे तेज पत्ते चावल के डिब्बे में डाले जाते हैं, तो उनकी गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. साथ ही इस घरेलू उपाय को इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है इसमें आप चावल के डिब्बे में 4 से 5 सूखे तेज पत्ते डाल दें और डिब्बे को अच्छी तरह बंद कर दें. हर 2-3 महीने में पुराने तेज पत्तों को बदलकर नए डाल देना बेहतर रहता है, क्योंकि समय के साथ उनकी खुशबू कम हो जाती है.
यह भी पढ़ेंः Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?
ध्यान रखने वाली अन्य बातें
तेज पत्ते के साथ-साथ कुछ और बातों का ध्यान रखा जाए तो चावल लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है. सबसे जरूरी है कि चावल को हमेशा सूखी और नमी रहित जगह पर रखा जाए, क्योंकि नमी कीड़ों के पनपने की मुख्य वजह होती है. डिब्बा एयरटाइट यानी पूरी तरह हवाबंद होना चाहिए ताकि बाहर से नमी और कीड़े अंदर न जा सकें. साथ ही, नया चावल लाने पर उसे पुराने बचे हुए चावल के साथ मिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर पुराने चावल में पहले से कीड़े हों तो वे नए चावल में भी फैल सकते हैं. इसके अलावा तेज पत्ते के अलावा लहसुन की कलियां या सूखी लाल मिर्च भी इसी तरह डिब्बे में डाली जा सकती हैं, ये भी अपनी तेज गंध से कीड़ों को दूर रखने में मदद करती हैं.
यह भी पढ़ेंः Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
