Headlines

ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे


आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा टीमों की जर्सी पहनी है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो इस मामले में बाकी सभी से काफी आगे है. इस खिलाड़ी ने IPL इतिहास में कुल 9 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. नाम है ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच.

फिंच का IPL सफर 2010 में राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू हुआ. इसके बाद अगले दो सीजन यानी 2011 और 2012 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले. दिल्ली की टीम अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है. इसके बाद फिंच की टीम बदलने का सिलसिला लगातार चलता रहा. 2013 में उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेला. 2014 में वह सनराइजर्स हैदराबाद पहुंचे और 2015 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने. हालांकि मुंबई के साथ उनका सीजन ज्यादा खास नहीं रहा और चोट की वजह से उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले.

2016 में फिंच गुजरात लायंस की टीम में शामिल हुए. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 और 2017 दोनों सीजन खेले. इसके बाद 2018 में वह किंग्स इलेवन पंजाब, यानी मौजूदा पंजाब किंग्स की टीम में पहुंचे. फिंच ने 2019 IPL सीजन में हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. RCB के साथ उनका सीजन बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन इससे उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जरूर जुड़ गया.

फिर आया 2022 का IPL सीजन. कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलेक्स हेल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिंच को टीम में शामिल किया. इसके साथ ही वह IPL में 9 अलग-अलग टीमों के लिए खेलने वाले पहले और अब तक इकलौते खिलाड़ी बन गए. IPL की आधिकारिक वेबसाइट भी 2022 में KKR द्वारा फिंच को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किए जाने की पुष्टि करती है. यानी राजस्थान रॉयल्स से शुरू हुआ सफर दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, मुंबई, गुजरात, पंजाब, RCB और KKR तक पहुंचा. इनमें पुणे वॉरियर्स इंडिया और गुजरात लायंस अब IPL में मौजूद नहीं हैं. फिंच ने कुल 92 IPL मैच खेले और 2,091 रन बनाए, जिसमें 88 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. 

यह भी पढ़ें- गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

फिंच का T20 और इंटरनेशनल रिकॉर्ड

ओवरऑल T20 करियर में फिंच ने 387 मैचों में 11,458 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.16 रहा और उन्होंने 8 शतक और 77 अर्धशतक लगाए.  इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 T20I खेले. T20I में उनके नाम 3,120 रन हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 5,406 रन बनाए.  फिंच का नाम खास तौर पर T20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए याद किया जाता है. 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की उनकी T20I पारी आज भी इस फॉर्मेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड में कायम है.

यह भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *