Headlines

रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?


Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं. हर बार की तरह ही इस बार भी शो में कई मशहूर नाम शिरकत करते हुए नजर आएंगे. फिलहाल कुछ मशहूर नामों को लेकर चर्चा हो रही है जो बिग बॉस के नए सीजन में बतौर कंटेस्टेंट उतर सकते हैं. इनमें एंटरटेनमेंट जगत के अलावा खेल जगत से जुड़ी हस्ती भी शामिल है तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से मशहूर नाम बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं?

रजत बेदी और मौनी रॉय

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रजत बेदी का नाम इसमें शामिल है. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रजत बेदी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. रजत को ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्म से पहचान मिली थी. मौनी रॉय की बात करें तो कभी छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस रही मौनी ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. मौनी को मेकर्स ने अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर की है. बॉलीवुड के ये दोनों ही जाने-माने नाम अब बिग बॉस के घर में फैंस का ध्यान खींचते हुए नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पसंद नहीं है…’ पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास

मैरी कॉम और काजी तौकीर

भारत की मशहूर मुक्केबाज मैरी कॉम से भी मेकर्स ने बिग बॉस के नए सीजन के लिए संपर्क किया है. 43 साल की मैरी कॉम ने अपने खेल के दम पर लाखों करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है. बता दें कि वो 6 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट हैं. शो का हिस्सा बनने के लिए काजी तौकीर से भी संपर्क किया गया है. बता दें कि काजी एक सिंगर हैं. उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीता था. 

रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?

खुशी दुबे और कुशल तंवर 

टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे का नाम भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के लिए सामने आ रहा है. उन्होंने अपनी पहचान ‘आशिकान’ और ‘जादू तेरी नजर’ जैसे टीवी शोज से बनाई है. उनके अलावा कुशल तंवर (गुल्लू) का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट में लिया जा रहा है. उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 16’ का खिताब जीता था. 

रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?

युक्ति कपूर और गीता बसरा

युक्ति कपूर ने ‘मैडम सर’ शो से पहचान बनाई है. हाल ही में उन्होंने खुद ये संकेत दिए थे कि वो इस शो का हिस्सा बन सकती हैं. वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा के नाम की भी चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें: 1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी

रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *