Headlines

रक्षाबंधन पर देश के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपए? सरकार का आया बयान


PM Kisan Yojana Installment: प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किश्त जून 2026 में आ चुकी है. जिसके बाद अब किसानों को इसकी 24वीं किश्त का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर इस योजना की 24वीं किश्त किसानों के खाते में जमा की जाएगी. हालांकि सरकार ने ऐसी कोई घोषणा अब तक नहीं की है. तो फिर क्या वाकई में रक्षाबंधन पर किश्त आएगी?

क्या है वायरल वीडियो?
दरअसल सोशल मीडिय पर एक वीडियो तेजी से वयारल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किश्त रक्षाबंधन के मौके पर आएगी, जिसके तहत 4 हजार रुपये किसानों के खाते में पहुंचाए जाएंगे. अब खुद सरकार की तरफ से इस वायरल वीडियो की सच्चाई को उजागर किया गया है. आइये जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई.

ये भी पढ़ें: Delhi Master Plan 2047: दिल्ली में उड़ेगी Air Taxi, जेवर एयरपोर्ट तक नया रास्ता भी तय

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सरकार की एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो की सच्चाई को उजागर करते हुए एजेंसी ने इसे फेक वीडियो बताया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर देश के किसानों को #PMKISAN योजना के तहत 24वीं किस्त के रूप में 4,000 रुपये की राशि दी जाएगी.’

आगे इसमें सच्चाई बताते हुए लिखा गया है, ‘PIBFactCheck के मुताबिक ये दावा फर्जी है और ये वीडियो AI से बनाया गया है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM-KISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है. भारत सरकार द्वारा 24वीं किस्त को लेकर अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है’.

सावधान रहें
इसके साथ ही एजेंसी के द्वारा लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही साथ ये भी लिखा कि, ‘कृपया सतर्क रहें. ऐसे भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट के झांसे में न आएं और इन्हें आगे फॉरवर्ड न करें.  केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध वीडियो अथवा जानकारी को पीआईबी फैक्ट चेक पर भेजें. वास्तविक जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें: वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे का बड़ा तोहफा, कटरा होकर दौड़ेगी तीसरी वंदे भारत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *