Headlines

4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, ‘आवारापन 2’ बनी टर्निंग पॉइंट


बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस इस फिल्म के जरिए पहली बार इमराम हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं. इसके जरिए दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म ने 45 करोड़ के बजट में बंपर कमाई की है. जहां ये इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है वहीं, दिशा पाटनी के लिए भी ये टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक अलग रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं पोस्ट कोविड उनके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में.

कोविड के बाद दिशा पाटनी की परफॉर्मेंस

कोविड-19 महामारी के बाद दिशा पाटनी की पहली फिल्म साल 2022 में आई थी, जिसका टाइटल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ था. इसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया ने लीड रोल प्ले किया था. ये मोहित सूरी की साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 72 करोड़ था और इसका लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 41.49 करोड़ था. ऐसे में फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

दिशा पाटनी की पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (पोस्ट कोविड)

इसके बाद दिशा को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में देखा गया था. कोईमोई के अनुसार, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 33 करोड़ रहा. फिर एक्ट्रेस ने कोविड के बाद अपनी पहली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म प्रभास के साथ दी. उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ साल 2024 में रिलीज हुई. इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 646.31 करोड़ रहा था. 

हालांकि, दिशा पाटनी ने इसकी हिट के बाद एक और फ्लॉप फिल्म दी थी. वो तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में सूर्या के अपोजिट नजर आईं. फिल्म में बॉबी देओल भी लीड रोल में थे. ये एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म थी. कोईमोई के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 70.39 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म का बजट 300-350 करोड़ रहा था.

यह भी पढ़ें: ‘सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं…’, डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया

दिशा के लिए लकी साबित हुआ 2026?

कोविड-19 के बाद दिशा पाटनी के करियर में 2026 ने अहम रोल प्ले किया या यूं भी कह सकते हैं कि ये उनके लिए लकी साबित हुआ. इस साल उन्होंने बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी. पहली तो एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ थी. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 137.93 करोड़ रहा.

इसके बाद दिशा पाटनी को इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘आवारापन 2’ में देखा गया. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने महज 6 दिनों में 111.63 करोड़ कमाए. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 150 करोड़ के पार 153.59 करोड़ रहा था.

दिशा पाटनी की हिट और फ्लॉप फिल्में (पोस्ट कोविड)

फिल्में बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट) वर्डिक्ट
एक विलेन रिटर्न्स 72 करोड़ 41.49 करोड़ फ्लॉप
योद्धा 66 करोड़ 33 करोड़ फ्लॉप
कल्कि 2898 एडी 600 करोड़ 646.31 करोड़ हिट
कंगुवा 300-350 करोड़ 70.39 करोड़ फ्लॉप
वेलकम टू द जंगल 125 करोड़ 137.93 करोड़ हिट
आवारापन 2 45 करोड़ 111.63 करोड़ हिट
टोटल कलेक्शन 1258 करोड़ 1040.75 करोड़  

दिशा पाटनी की 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री

‘आवारापन 2’ की हिट के साथ ही दिशा पाटनी ने पोस्ट कोविड 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. कोविड के बाद एक्ट्रेस ने 6 फिल्में की, जिसमें से 3 फ्लॉप और 3 हिट रही. इन सभी फिल्मों का बजट 1258 करोड़ रहा और कलेक्शन 1040.75 करोड़ रहा. ऐसे में ‘आवारापन 2’ दिशा के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. वो रश्मिका मंदाना, दीपिका पादुकोण और तृप्ति डिमरी की राह पर चल रही हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *