कारगिल के मिनामार्ग चेक पोस्ट पर सुरक्षा बलों से तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई 25 साल की लड़की ने अब माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक लड़की लद्दाख क्षेत्र में मीनामर्ग के पास रोके जाने से नाराज दिखी. यह जगह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच एंट्री गेट के तौर पर मशहूर है. सेना के खिलाफ महिला की टिप्पणियों की पूर्व सेना अधिकारियों ने आलोचना की थी. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लड़की ने माना कि उन्होंने फ्रस्टेशन में जो भी बोला वो सही नहीं था.
वायरल वायरल गर्ल ने मांगी माफी
लड़की का कहना है कि उन्होंने वहां मौजूद अधिकारी से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा, ‘मैं फिर से भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, लद्दाख पुलिस, सीएम उमर अब्दुल्ला सर से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं.’ उनका कहना है कि वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है, जिससे वह परेशान थी. उन्होंने कहा कि 6 घंटे तक सड़क पर फंसे रहने के कारण उनका गुस्सा बढ़ गया था.’
लड़की ने अपने वीडियो में ‘हम जेन-जी हैं, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चेकपॉइंट पर कई गाड़ियां खड़ी हैं. सभी गाड़ियों को चेकपॉइंट पर रोका गया है और किसी कारणवश उन्हें आगे बढ़ने से मना किया गया है. काफी देर बीत जाने के बाद एक महिला पर्यटक आक्रोशित हो गई और सुरक्षाकर्मियों से बहस करने लगी. उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड करना भी शुरू कर दिया.
This “we are Gen Z” has become the new “jaantay nahin ho mera baap kaun hai”. The quickest way to erode any Gen Z goodwill is to start using it as a threat at the slightest perceived affront. https://t.co/ya5OJTgxIn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 19, 2026
वायरल लड़की ने क्या कहा था?
वीडियो में वह कह रही हैं, ‘हम लोग यहीं धरने पर बैठेंगे. हम देखते हैं कि आपका मंत्री यहां से कैसे निकलेगा. हम लोग Gen-Z हैं. हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.ट वह वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछती हैं, ‘क्या आप लोग यहां बैठेंगे या नहीं?’ उन्होंने लोगों से कहा, ‘गाड़ी निकालो और चलो. देखते हैं कि कैसे रोकते हैं, पांच घंटे हो गए हैं. महिला ने आगे कहा, ‘हम लोग पैसे देकर यहां घूमने आते हैं, यह सब देखने नहीं. इन्होंने ताला लगा दिया है.’ महिला यहीं नहीं रुकी उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग कश्मीरी लोगों के साथ तो ऐसा करते ही थे, अब पर्यटकों के साथ भी ऐसा कर रहे हैं.
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि ‘हम जेन-जी हैं’ कहना अब ‘जानते नहीं हो मेरे पिता कौन हैं’ कहने जैसा नया रवैया बन गया है. उन्होंने कहा, ‘जेन-जी के प्रति बनी अच्छी छवि को खराब करने का सबसे तेज तरीका है कि जरा सी भी ठेस पहुंचने पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए.’
