टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए. उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. अपकमिंग शो ‘चुंबक कॉलोनी’ के प्रमोशन से लौटते समय अर्जुन बिजलानी के साथ ये हादसा हुआ. गनीमत है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई है.
कार एक्सीडेंट की शिकार हुए अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग वेब शो ‘चुंबक’ की रिलीज की तैयारी में हैं. शो के जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है. एक्टर ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया. दुर्भाग्य से, प्रमोशन के दौरान एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया.
अर्जुन इस प्रोजेक्ट के प्रमोशन के सिलसिले में एक इंडियन गेम शो में शामिल होने गए थे. शूट से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. अच्छी बात यह है कि अर्जुन और कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं. किसी को गंभीर चोट नहीं आई और एक्टर ठीक हैं.
इस घटना से उनके फैंस काफी परेशान है, लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी लोग सेफ हैं. अर्जुन अब भी नेटफ्लिक्स पर ‘चुंबक कॉलोनी’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः Spirit से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? प्रोड्यूसर ने खोला 10% प्रॉफिट और कहानी लीक का कच्चा-चिट्ठा
अर्जुन बिजलानी का अपकमिंग प्रोजेक्ट
इस सीरीज की बात करें तो ये ‘चुंबक कॉलोनी’ में रहने वाले पांच अनोखे परिवारों की कहानी है, जहां आपसी झगड़े और मजेदार हरकतें हर दिन को एक नया मोड़ देती हैं. अर्जुन बिजलानी के अलावा, नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत व्यास, संदीप धर, सुमीत राघवन, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अनंत वी जोशी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. सीरीज 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
अर्जुन बिजलानी का वर्क फ्रंट
वहीं, काम की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार के शो ‘राइज एंड फॉल’ में दिखे थे. अर्जुन शो के विनर भी रहे थे. शो को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. शो कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ में भी नजर आए थे.
ये भी पढ़ेंः अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
