Headlines

‘इमरान खान रिहा होते हैं तो…’, आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगर जेल से रिहा होते हैं, तो वे सेना या सेना प्रमुख आसिम मुनीर से टकराव नहीं करेंगे. यह बात उनके एक करीबी सहयोगी ने बताई. उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी के चीफ आसिम मुनीर को ऐसे व्यक्ति के तौर पर पेश किया है जो इफ्ते कानूनी मामले में मिली कामयाबी के बाद सुलह का हाथ बढ़ा सकते हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरान खान को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के आदेश के बाद आई ये टिप्पणियां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के रुख में बड़ा बदलाव दिखाती हैं. पीटीआई के समर्थक सालों से मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आसिम मुनीर ही वह व्यक्ति माने जाते हैं, जिन्होंने 2023 में सेना के नेतृत्व से अनबन के बाद इमरान खान को जेल भेजा था. कभी क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रहे इमरान खान खुद भी मुनीर को मानसिक रूप से अस्थिर बता चुके हैं.

क्या बोले इमरान खान के सहयोगी
इमरान खान के वरिष्ठ सहयोगी और PTI के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी ने बुधवार को एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि पार्टी सेना के साथ सुलह करने को तैयार है. इससे पाकिस्तान के हालिया राजनीतिक इतिहास के सबसे तनावपूर्ण टकराव के कम होने की संभावना है. हालांकि इस बात पर भी अभी संदेह है कि क्या इमरान खान खुद भी ऐसा चाहते हैं. बुखारी ने इमरान खान को उदार बताते हुए कहा, “अगर मान लीजिए कि इमरान खान को कल रिहा कर दिया जाता है, तो वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे देश को असल में कोई नुकसान हो.” 

पाकिस्तानी सेना का बयान
उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि आप सरकार या सेना के नेताओं से भिड़ जाएं. आप अपनी तकलीफ और दर्द को काबू में रखते हैं. देश की भलाई के लिए आप उसे सह लेते हैं.” बुखारी की बातों पर शहबाज सरकार और पाकिस्तानी सेना की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सेना पहले भी कह चुकी है कि वह राजनीति में दखल नहीं देती, जबकि सरकार का कहना है कि खान के मामले अदालतों से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें 

इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *