Headlines

आसिम मुनीर को ईरान का अल्टीमेटम, ‘US से कोई बात नहीं होगी, जब तक…’


पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शस आसिम मुनीर मंगलवार को ईरान पहुंचे हैं. आसिम मुनीर के साथ गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी इस दौरे पर मुनीर के साथ ईरान पहुंचे हैं. आसिम मुनीर के दौरे के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि अपने यूरेनियम का एक भी ग्राम देश से बाहर नहीं भेजेगा और अमेरिका से बातचीत तभी होगी, जब वॉशिंगटन उसकी सभी शर्तें पूरी करने के लिए कदम उठाएगा.

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख से कहा कि जब तक तेहरान की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वाशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.

ईरान का रुख साफ
इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बावजूद ईरान का रुख और सख्त हो गया है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ मध्यस्थता की कोशिशों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की.

पांचवीं बार पहुंचे ईरान

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद पांचवीं बार ईरान पहुंचे हैं. इस दौरे में वह ईरानी अधिकारियों और विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और तनाव कम करने के कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा करेंगे.

इससे पहले अगस्त के अंत में मुनीर ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. वहीं सोमवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी ईरान का दौरा किया और दोनों देशों ने संघर्ष के समाधान के लिए कूटनीति का समर्थन दोहराया.

क्या है ईरान की शर्ते
मुनीर ने ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर कलीबाफ से भी मुलाकात की. कलीबाफ ने कहा है कि अमेरिका ईरान का भरोसा तब तक हासिल नहीं कर सकता जब तक पिछले महीने ईरान की तरफ ने रखी गई सात शर्तें पूरी नहीं होती हैं. . ये शर्तें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने से जुड़ी हैं. इनमें ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी खत्म करना, ईरान के तेल निर्यात पर प्रतिबंध हटाना और क्षेत्र के सभी मोर्चों पर दुश्मनी रोकना शामिल है.

ये भी पढ़ें: भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- ‘हां, यह बहुत…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *