Headlines

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और देश को वनडे वर्ल्ड कप का पहला खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें 20 अगस्त की देर रात रावलपिंडी में स्थित अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया. जांच के बाद शुक्रवार को उन्हें फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया. इसी बीच इमरान खान के पुराने तमाम लव अफेयर पर भी चर्चा छिड़ गई. उनका बॉलीवुड की कई हसीनाओं यानी एक्ट्रेस से नाम जुड़ा. इन हसीनों में जीनत अमान और रेखा भी शामिल रहीं. तो आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. 

जीनत अमान 

अपने दौर की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार जीनत अमान और इमरान खान के अफेयर की चर्चा जगजाहिर रही. बात 70 के दशक की है, जब इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. बताया जाता है कि दोनों की रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका. हालांकि दोनों का रिश्ता कभी आधिकारिक भी नहीं हो सका. 

यह भी पढ़ें: यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

मुनमुन सेन

एक्ट्रेस मुनमुन सेन के साथ भी इमरान का नाम जुड़ा. बंगाल की एक्ट्रेस और इमरान की दोस्ती ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसके आगे रिश्ता पर कोई मोहर तो नहीं लग सकी, लेकिन कहा जाता है कि इमरान उनके प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे. 

शबाना आजमी 

इमरान का नाम शबाना आजमी के साथ भी जोड़ा गया. लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी इस रिश्ते पर बात नहीं हुई. यह रिश्ता सिर्फ एक अफवाह बनकर रह गया. 

रेखा

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार रेखा के साथ भी इमरान खान का नाम चर्चाओं में रहा. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक वक्त पर रेखा तो उनसे शादी भी करना चाहती थीं. इसके अलावा रेखा की मां को भी इमरान दामाद के रूप में बहुत पसंद थे. लेकिन कहा जाता है रेखा के साथ भी इमरान का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका. 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *