Headlines

‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर


पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के साथ काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाने वाले अख्तर ने साफ कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट की मदद करने के लिए सलाह जरूर देंगे, लेकिन बोर्ड के साथ काम करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

PCB के साथ काम नहीं करना चाहते अख्तर

शोएब अख्तर ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को उनकी सलाह की जरूरत होगी तो वह बिना किसी फीस के अपनी राय देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने बोर्ड में किसी पद पर काम करने से साफ इनकार कर दिया. एक पाकिस्तानी पत्रकार के अनुसार अख्तर ने कहा, “मैं मुफ्त में सलाह दूंगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए कभी काम नहीं करूंगा.”

अख्तर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बोर्ड के स्तर पर नेतृत्व में कई परिवर्तन हुए हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर भी टीम के प्रदर्शन और क्रिकेट प्रशासन को लेकर अपनी राय जाहिर करते रहे हैं.

दुनिया की सबसे तेज गेंद आज भी अख्तर के नाम

शोएब अख्तर को क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. यह गेंद आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज सबसे तेज गेंद है. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला. रफ्तार के साथ-साथ उनकी आक्रामक गेंदबाजी बल्लेबाजों के बीच हमेशा चर्चा का विषय रही.

यह भी पढ़ें- रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम

पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए तैयार

बोर्ड के साथ काम करने से इनकार करने के बावजूद अख्तर ने यह स्पष्ट किया है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट से दूरी नहीं बनाना चाहते. उनका मानना है कि खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना जरूरी है. ऐसे में वह अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का इस्तेमाल खिलाड़ियों को सलाह देने में करना चाहते हैं.

हाल के समय में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रहने के बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाना है. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में वापसी के इरादे से उतरेगी.

यह भी पढ़ें- महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *